Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

चोरो ने बनाया गैंग, न्यायालय के लिए अधिवक्ता, माल गलाने के लिए सोनार को बनाया साथी

  • मुगलसराय पुलिस ने चोरी गैंग का किया पर्दाफाश, अधिवक्ता सोनार सहित आठ को भेजा जेल



Chandauli news : मुगलसराय पुलिस ने स्वाट व सर्विलांस के सहयोग से क्षेत्र में चोरी करने वाले एक गैंग को पकड़ा है। पूछताछ में जो तथ्य सामने आया उन सभी पर कार्यवाही करने में एक बार पुलिस असहज हो गयी। हलांकि परत दर परत अपराध का रिकार्ड मिलने के बाद पुलिस ने गैंग के आठ सदस्यों को जेल भेज दिया। वहीं चोरी के अर्जित धन से खरीदे गए अच अचल सम्पत्ति को भी अब कुर्क करने कि योजना शुरू हो गयी है।


गैंग के खुलासा कि जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ने जो बताया उससे यह गैंग नटवर लाल से भी आगे निकलने कि दौड़ में शामिल होता दिखाई दे रहे है। दरसल जो गैंग पकड़ा गया है उस गिरोह ने अपराध से पहले हो कानूनी दाव पेंच से निपटने से लेकर माल खपाने व रैकी करने जैसे सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर गैंग बनाया गया।

जिसमें कानूनी दांव पेंच के लिए अधिवक्ता, चोरी का सोना चांदी खपाने के लिए सोनार, कहा चोरी करनी है इसके लिए अलग सदस्य नामित है। इस गैंग के जो आठ सदस्य पकड़े गए है उन सभी का अपराधिक रिकार्ड भी है। एएसपी ने बताया कि इन सभी से पूछताछ में जो जानकारी मिली है यह सब चोरी के अमानत को बेचकर अपने नाम से सम्पत्ति अर्जित किये है। जिसमें से एक के पास ऑटो, दूसरे के पास वरुणा कार, आभूषण व उसपर लोन तक है। इन सभी के पास से पुलिस को साढ़े 3 लाख रुपया नकद, ऑटो रिक्शा, वेंन्यु कार, लैपटॉप मिला है। पकड़े गए चोरो ने अपने चोरी तरीका बताते हुए कहा कि एक घर कि रैकी कर्ता है कि कौन सा घर बंद है। इसके बाद चोरी कि घटना को अंजाम दिया जाता है। सोना चांदी को सेठ के यहां गलाया जाता है। जिसका रेट लगाकर बेचते है। इससे जो अर्जित आमदनी होती जैसे उसे आपस में बाँटते है। पकड़े गए चोरों मे प्रशांत सोनी, विशाल भारतीय, रहमान उर्फ़ आँखी, राजेश सिंह पुत्र उदय प्रताप, अनिल गुप्ता, दीपक जायसवाल, तुषार वर्मा व लकी जायसवाल है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page