- एक सप्ताह में मोटरसाईकिल व घरों में चोरी कि बढ़ी घटना
- असफल थाना प्रभारी हो रहे विजय प्रताप

Chandauli news : मुगलसराय थाना जिले के 15 थानों में से सबसे अग्रणी पक्ति में है। ऐसा नहीं कि यहां पर फरियादियों के समस्या का समाधान किया जा रहा। बल्कि एस थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ा है। चोर उचक्के पिछले दो पखवारे सबसे अधिक घटना मुगलसराय क्षेत्र मे कि घटित किये। जिसका पुलिस सुराग लगाने में विफल रही।चोर उच्चक्के इस कदर सक्रिय हुए है जैसे साहब ने ही सभी को चिरंजीवी होने का आशीर्वाद दे दिया है। जिसके बाद लगातार मोटरसाईकिल चोरी कि घटनायें लगातार बढ़ रही है। 26 अप्रैल: लोको पायलट दुर्गेश कुमार के घर से बाइक चोरी हो गयी, 27 अप्रैल देर रात: सहजऊर गांव के पास राकिब सिद्दीकी की बाइक चोरी 29 अप्रैल को आईपी मॉल के पास से कमर सिद्दीकी (सैयदराजा निवासी) की बाइक चोरी हो गयी। जबकि इसके पूर्व भी 31 मार्च को सुभाषपुर से सुनील कुमार की बाइक चोरी हो गयी थी चोरों के हौशले लगातार बढ़ रहे है। लेकिन यहां के प्रभारी अभी क्षेत्र को समझने का बहाना बना रहे है।सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में सबसे कम निकलने वाले थाना प्रभारी है। यही नहीं जनता के लिए भी सुलभ नहीं है। इनसे मिलने के लिए फरियादियों को काफ़ी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। चंदासी चौकी क्षेत्र के वृन्दावन कॉलोनी में दिन दहाड़े गिरधारी लाल के घर से ₹50000 नगद ₹100000 मूल्य का सोने चांदी का जेवरात चोरी हो गई। जिसकी जानकारी भुक्तभोगी ने डायल 112 को दिया। जहाँ डायल 112 कि पुलिस पहुंच जानकारी लेकर कर वापस हो ली।