- तेल कटिंग व शराब तस्करी अलीनगर के राजस्व वृद्धि का मुख्य स्रोत

Chandauli news : मुगलसराय में शराब तस्करी का खेल उजागर होने के बाद लग रहा उच्चाधिकारीयों ने बहुत दिलचस्पी शायद नहीं दिखाई। जिसके कारण अब छोटे भाई (मुगलसराय ) के राह पर बड़ा भाई (अलीनगर इंस्पेक्टर )भी चल दिया। अलीनगर मे भी शराब बेचे जाने का सच सामने आया है।
धानापुर मुट्टन कांड के बाद एसओ महेश सिंह पर कार्यवाही होने के बाद शरद गुप्ता को वहां का प्रभारी बनाया गया था। जिनके सहयोग में इंस्पेक्टर अपराध के रूप मे घनश्याम शुक्ला को भेजा गया था। लेकिन इसके बाद भी अपराध पर बहुत अंकुश नहीं लग पाया था। अलीनगर में तेल कटिंग पर एडीजी कि टीम ने कार्यवाही कि थी। जिसके बाद यहां के इंस्पेक्टर अनिल पाण्डेय को हटा दिया गया। उनके हटने के बाद तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने जातिगत समीकरण फिट करने के लिए घनश्याम शुक्ला को यहां का प्रभार दे दिए जो अपराध नियंत्रण पर फिलहाल फेल नजर आ रहे है। पिछले दिनों सांस्कृतिक कार्यक्रम से वापस लौट रहे परिजनों पर हिस्ट्रीशीटर ने असलहा से वार कर दिया था। जो बाद मे पुलिस मुठभेड़ का शिकार हुआ था इसमें स्वाट टीम ने कार्यवाही कि थी। गुडवर्क के नाम पर टावर का सामान चुराने वाले गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने अब तक पकड़ा है।
तेल तस्करी व शराब के अवैध बिक्री का काम जोरों पर है। चाहे वह आलू मिल चौराहा के पास कि दुकान हो या फिर कुढ़कला के देशी शराब कि दुकान इन स्थानों से धड़ल्ले से शराब बिना नियम कानून के बिक रहे है।