Uncategorized

कोल्ड ड्रिंक लेने के दौरान दुकान पर हुयी मारपीट, एक कि मौत

  • घटना कि जानकारी होते ही मौके पर पहुंची फ़ोर्स

Kandawa news : कम्हरियां गांव मे गुरुवार की रात मे एक दुकान पर कोल्ड ड्रिंक खरीदने के दौरान दुकानदार व ग्राहक मे हुयी मारपीट एक बुजुर्ग की मौत का कारण बन गया।घटना से आहत बुजुर्ग की हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस गणेश गुप्ता 90 वर्ष के शव को कब्जे मे कर अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी।


जानकारी के अनुसार कम्हरिया गांव मे मृतक गणेश गुप्ता के पुत्र धर्मराज की परचून की दुकान है।शुक्रवार की रात गांव का अभय खरवार पुत्र श्याम बिहारी कोल्ड ड्रिंक लेने के लिए दुकान पर पहुंचा था।उसी दौरान दुकानदार के पुत्र संदीप व ग्राहक के बीच लेन देन को लेकर विवाद हो गया ,मारपीट भी हुआ इस दौरान ग्राहक अभय खरवार को चोट भी आयी।बताया जा रहा है कि मारपीट की सूचना पर बुजुर्ग दुकान पर पहुंचा फिर वापस कुछ दूर स्थित घर की तरफ लौट रहा था तभी करीब पच्चीस मीटर दूर पहुंचने पर गिरकर अचेत हो गया।परिजनों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस गणेश गुप्ता के शव को कब्जे मे कर अंत्यज परीक्षण के लिए भेजवाया गया।वहीं मामले की छानबीन मे पुलिस जुट गयी सी ओ सदर देवेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुचे थे। ग्राहक व दुकानदार से पूछताछ भी किया गया। इस संबध सीओ सदर नामेंद्र ने बताया कि वादी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही कि जा रही है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page