Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सकलडीहा में केक दुकान से  खाद्य विभाग ने लिया नमूना

  • पिछले दिनों सड़ा केक को लेकर हुआ था मारपीट
  • दोनों पक्ष से मुकदमा लिखने का बाद एसपी से हुआ था तीखी बहस




Chandauli news : सकलडीहा में सड़ा केक मामले में मारपीट व मुकदमा के बाद अब खाद्य विभाग ने भी दुकान पर पहुंच कर नमूना लेते हुए जांच के लोए भेजा है। शनिवार के दिन हुई कार्यवाही से हड़कम्प मचा है। पिछले दिनों शिकायत कर्ता के प्रार्थना पत्र पर मारपीट का मुकदमा लिखा गया था। जिसके बाद व्यापार मंडल एसपी से मिलकर आपत्ति दर्ज कराया। उस दौरान एसपी से तीखी बहस भी हुई थी।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्राप्त शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। टीम ने गोदाम में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं संबंधित दस्तावेजों की जांच की तथा नियमानुसार सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हलचल रही। अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page