गौतस्करों के लिए काला शनिवार, चकियां में पुलिस कि गोली से घायल तो बलुआ में गंगा में कूदने से तस्कर कि मौत
- सैदराजा पुलिस ने भी पटीदार का खोला खाता, 13 पशु के साथ एक तस्कर को को पकड़ कंदवा पुलिस को किया सुपुर्द
Chandauli news : गौ तस्करों के लिए शनिवार का दिन काला शनिवार साबित हुआ। पुलिस के अभियान में एक तस्कर कि जान चली गयी जबकि दो गंभीर रूप से घायल अवस्था में भर्ती है। जिनका ईलाज चल रहा है।
सीओ चकिया के अनुसार पुलिस के कंट्रोल को बमहोरा नाका गांव से किसी ग्रामीण ने सूचना दिया कि कुछ मवेशी चोर एक नीले रंग की मैजिक वाहन से इनके गांव में आए थे जो जागरण होने के कारण भग रहे है। चकिया में भैंस चोरी कि घटना काफ़ी बढ़ गयी थी। जिसको लेकर पुलिस एक्टिव मोड़ में थी। चकिया एसओ व एसओजी टीम अपराधियों के तलाश में भ्रमणशील थी। भैंस चोरों कि जानकारी मिलते ही तत्काल मौके के लिए रवाना हुए। एस.ओ. चकिया व एस.ओ.जी. टीम के द्वारा उस मैजिक वाहन की घेराबंदी की गई और गरला से आगे बढ़ने के बाद उस मैजिक वाहन को ओवरटेक किया जिसमें बैठे हुए बदमाश उसमें से उतरकर भागने का प्रयास किए। जिनमें से 4 बदमाशों को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि एक बदमाश फायरिंग करता हुआ आगे भागा। जिसको आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम के द्वारा भी फायरिंग की गई, जिसमें कि उसके पैर में एक गोली लगी और वह मौके पर गिर गया, जिसे कि इलाज हेतु सीएचसी अस्पताल रवाना किया गया है।
वहीं बलुआ पुलिस के अनुसार प्रभारी बलुआ व चौकी प्रभारी मारूफपुर द्वारा गोवंश से लदी एक संदिग्ध गाड़ी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम को देखकर गाड़ी में सवार खलासी व ड्राइवऱ गाड़ी से कूद कर भागने का प्रयास किया जो गंगा नदी के बजाय बालू के रेत पर जा गिरे। गंगा में कूदने के कारण हालत नाजुक हो गया। जो अस्पताल में ईलाज के दौरान मृत हो गया। जबकि दूसरे कि स्थिति नाजुक है।
वहीं सैदराजा पुलिस भी शुक्रवार कि रात्रि में गौ तस्करों के लिए नाकाबंदी किये थे। लेकिन मुखबिर के द्वारा उनके योजना कि जानकारी हो गयी। फिर उन्होंने स्थान परिवर्तन कर दिया। जिससे कंदवा के मिली भगत से बिना रोक टोक जा रही गौवंश कि गाड़ियों को उन्होंने रोक लिया। अब झा तस्करों से पुलिस का मुकाबला हुआ वह क्षेत्र कंदवा के अंतर्गत आता है। ऐसे में आधी रात्रि को आराम फरमा रहे कंदवा एसओ को जगाकर एक पीकप पर लदे 13 गौ वंश पकड़ पड़ोसी धर्म का निर्वहन करते हुए एक सप्ताह पूर्व चार्ज लिए थाना प्रभारी का तगड़ा गुडवर्क कराने में मदद किये।