Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कंदवा में किसान के साथ लूट बॉर्डर में उलझी सैदराजा व कंदवा

  • दोनों थानों के बीच खींचतान, अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सैदराजा में दर्ज होगा मुकदमा



Chandauli news : सैदराजा के बाद कंदवा थाना के शुरुआत इंडियन ऑयल पेट्रोल पम्प के समीप सोमवार के तड़के कार सवारों ने असलहा के बल पर चैन लूट ले गए। भुक्तभोगी ने डायल 112पर जानकारी दी। पीड़ित के लोकेशन के आधार पर कंदवा कि पीआरबी घटना स्थल पहुंच गयी लेकिन इसके बाद कि कार्यवाही में थानों कि पंचायत शुरू हो गयी। जिसके बाद दिन में 12 बजे अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सैदराजा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना में लग गयी है।
जेबवरियाबाद के रामनेती सिंह धान कि रोपाई के लिए पंपसेट से पानी खेत में छोड़े थे। साथ ही खेत कि जुताई करा रहे थे। खेत घर से दूर होने के कारण रात्रि में अपने टाटा पंच से गए थे। खेत पर गाड़ी लगाए थे। भुक्तभोगी ने बताया कि 3 बजे भोर में दो लड़के मोटर साईकिल से आये और खिड़की का शीशा दरवाजा खुलवाये जैसे ही शिशा नीचे किया यह सब खिड़की से सीधे चैन पर हाथ लगा दिए। भुक्तभोगी ने बताया कि लुटेरे का हाथ पकड़ लिया गया। जिसके बाद वह कट्टे से हवाई फायरिंग कर दिया। यहां तक कि बट से आँख के पास हमला कर दिया। इसके बाद वह सब 28 ग्राम का चैन छीन कर भाग गए।
अब भुक्तभोगी कंदवा व सैदराजा के बीच लटका हुआ है। पुलिस घटना के खुलासा कि बजाय पहले सीमा बिवाद में उलझ गयी। हलांकि घटना के बाद सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने भी मौका मुआयना किया। उन्होंने  सैदराजा से मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही करने के लिए कहा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page