Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

जसुरी इण्डेन एजेंसी पर गैस न मिलने से  आक्रोशित उपभोक्ता नेशनल हाइवे को किया जाम

  • हाइवे जाम की सूचना पर हरकत में आयी पुलिस, आधे घंटे एक चला किचकिच



Chandauli news : गैस की किल्लत को लेकर शुक्रवार के तड़के सुबह उपभोक्ता नेशनल हाइवे को जाम कर दिए। जिससे सैयदराजा तक ट्रकों की लम्बी लाईन देखते देखते लग गया। जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गयी। जहाँ उपभोक्ता व पुलिस के बीच भी किचकिच शुरू हो गया। हलांकि पुलिस के तेवर को देखते हुए एन लोंगो का गुस्सा अचानक से शांत हो गया। इसके बाद भी पुलिस को जाम छुड़ाने में आधा घंटा का समय लग गया।


उपभोक्ताओं का आरोप है कि 45 दिन के बाद बुकिंग हो रही है। लेकिन बुकिंग के बाद भी जसुरी एजेंसी से पर्ची नहीं निकलने में 15 दिन का समय लग जा रहा। दो दो महीने पर गैस मिलने से काफ़ी परेशानी हो रही। एजेंसी पर शिकायत करने पर यहां के लोग बदसलूकी करते है। लगातार कई दिनों से गैस के लिए दौड़ रहे लोंगो का धैर्य जबाब दे गया इसके बाद लोग सड़क पर उतर आये। अचानक नेशनल हाइवे पर लोंगो के जमा होने से देखते ही देखते गाड़ियों का रेला सैदराजा तक पहुंच गया। लेकिन पुलिस का कानो कान खबर नहीं हुआ। कोतवाली से चंद कदम कि दूरी पर है रहे धरना कि जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। लोंगो से आवागमन सुचारु रूप से चलने देने के लिए कहा। लेकिन गैस न मिलने से परेशान लोग और उग्र हो रहे थे जैसे पुलिस तत्काल गैस दे देगी। उधर गाड़ियों का बोझ सड़क पर बढ़ रहा था। नेशनल सड़क जाम का कारण सेन्ट्रल से पूछा जाने लगे इसके पहले ही पुलिस तेवर में आ गयी। पुलिस के तेवर देखते ही बिना गैस लिए ही यह लोग शांत हो गए। इसके बाद जाम को खाली कराया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page