- चकिया एसडीएम को कलेक्ट्रेट का प्रभार जबकि वित्तीय कार्य देखेंगे एसडीएम सदर

Chandauli news : जिलाधिकारी चन्द्रमोहन गर्ग ने जिले के दो तहसील चन्दौली व चकिया के एसडीएम को हटा दिए। उनके स्थान पर नए एसडीएम की तैनाती की गयी है। सदर तहसील के एसडीएम दिब्या ओझा को सकलडीहा का एसडीएम न्यायिक बनाया गया। जबकि यहां के न्यायिक पवन यादव को चकिया भेजा गया।

चकिया एसडीएम रहे विनय कुमार मिश्रा को कलेक्ट्रेट का प्रभार दिया गया है। लेकिन कलेक्ट्रेट के वित्तीय कार्य की जिम्मेदारी नहीं दी गयी है।कलेक्ट्रेट के वित्तीय कार्य की जिम्मेदारी पुराने कलेक्ट्रेट प्रभारी विजय कुमार त्रिवेदी के कंधो पर है। जो अब सदर तहसील के नए एसडीएम होंगे। अचानक से दो तहसील के एसडीएम को साइड लाईन किये जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है।