Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुखबिरी में चंदौली पुलिस अव्वल : पंजाब से चलकर बिहार बार्डर तक पहुंच गए शराब तस्कर पुलिस को नहीं भनक, चंदौली कि सर्विलांस टीम ने पकड़ा

  • 1210 पेटी अवैध बियर बरामद, ड्राइवर खलासी गिरफ्तार



Chandauli news : पंजाब से लेकर चन्दौली तक लगभग 1600 थानों व दो दर्जन से अधिक जिलों को पार करते हुए शराब तस्कर चंदौली पहुंच गए। जहाँ शराब व गांजा के क्षेत्र में मजबूत मुखबिर व पकड़ बनाने वाले स्वाट व सर्विलांस हत्थे चढ़ गए। चंदौली पुलिस के सहयोग से स्वाट व सर्विलांस कि टीम ने एक ट्रक को पकड़ा। जिसमें से 1210 पेटी पंजाब ब्रांड कि बियर बरामद हुयी। जिसकी अनुमानित लागत 61 लाख रुपया बताया जा रहा है।


अपर पुलिस अधीक्षक अंनत चंद्रशेखर ने बताया कि सर्विलांस टीम को सुचना थी कि पंजाब से शराब लेकर चली ट्रक जिले के रास्ते से बिहार जाने वाली है। इसके बाद पुलिस कि टीम चंदौली कोतवाली पुलिस को लेकर सक्रिय हुयी। जिसमें एक ट्रक वाहन संख्या (MH18BG7712) को रोका गया। जिसमें भूसी लदी हुयी थी। चालक से ज़ब लाइसेंस मंगा गया तो उसमें राजस्थान का पता था। इसके बाद गहन तलाशी ली गयी तब भूसी कि आड़ में छिपाई गई कुल 1210 पेटी ‘HOWARD 500’ ब्राण्ड (मेड इन पंजाब) अवैध अंग्रेजी बीयर (कुल मात्रा 14,520 लीटर) बरामद करते हुए मौके से 02 शातिर अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।


पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे इस अवैध बीयर को पंजाब राज्य से लोड कर बिहार राज्य के जनपद औरंगाबाद ले जा रहे थे। पहुँचाने के एवज में उन्हें प्रति चक्कर ₹50,000/- मिलते है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मूला राम पुत्र भेरा राम, खोखसर पश्चिम, थाना गीडा, जनपद बाड़मेर (राजस्थान) व
हितेन्द्र कुमार पुत्र किशना राम, रोवनीपाला, थाना बायतु, जनपद बाड़मेर (राजस्थान)। का बताया जा रहा है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page