- महेवा के समीप पुलिस के साथ हिस्ट्रीशीटर का मुठभेड़
- पहली बार किसी मुठभेड़ के दौरान दोनों पैर में लगी गोली

Chandauli news : चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने अपने वाड़े के अनुरूप अपराधियों पर नकेल कसने में कोई कोताही नहीं बरत रहे। जिसका परिणाम भी दिखने लगा। जिले के इतिहास में पहली बार पुलिस और बदमाश के मुठभेड़ में बदमाश को दोनों पैर में गोली लगी है। जबकि इसके पहले कंदवा में भी हत्या के प्रयास में एक दर्जन के अधिक लोंगो को जेल भेजकर यह साबित कर दिया की अपराधियों के प्रति कोई संबेदना नहीं बरती जाएगी। यही नहीं अपराधियों को शरण देने वालों के खिलाफ भी सख्ती शुरू हो गयी है।
अलीनगर क्षेत्र में कव्वाली से लौट रहे परिवार पर पिछले दिनों कुछ लोंगो ने तमंचे से फायर कर दिया था। जिसमें वादी फरमान पुत्र स्व0 मजीद निवासी ग्राम रेवसा थाना अलीनगर जनपद चन्दौली ने सूचना दी कि जब वो कव्वाली के कार्यक्रम के थे तो वहां कुछ लड़कों द्वारा उनके परिवार की महिलाओं पर छींटाकशी की थी। जिसका विरोध करने पर वहां से लौटते समय हिस्ट्री शीटर धर्मेंद्र भारती के साथ अन्य लोगों ने उनकी गाड़ी पर पथराव किया, मार पीट की एवं तमंचे से फायर किया। जिसकी जानकारी के बाद एसपी ने अलीनगर में मुकदमा दर्ज कराते हुए एसओजी की टीम को गिरफ्तारी के लिए लगा दिया गया था। जिसका लोकेशन सकलडीहा के दीनदासपुर गांव में मिला।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की ज़ब पुलिस वहाँ गिरफ्तारी करने गयी तो उनके रिश्तेदारों ने विरोध किया। पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में इसने असलहा महेवा स्थित रिंग रोड के पास छुपाने की बात बतायी। ज़ब पुलिस वहाँ लेकर गयी तो पहले से लोड असलहा से इसने पुलिस के उपर हमला कर दिया। आत्म रक्षार्थ में पुलिस ने भी गोली चलायी जो हिस्ट्रीशीटर के दोनों पैर में लगी है। जिसे घायलवस्था में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की माफियाओं को शरण देने वालो के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी।