- नाले में उतरा रहे नौजात का शव देख लोंगो ने पुलिस को किया इनफार्म

Chandauli News: कुपुत्रो जायेत क्वचिदपि कुमाता न भवति। शंकराचार्य द्वारा रचित ‘देव्यपराधक्षमापन स्तोत्रम्’ में कहा कहा गया है कि पुत्र कुपुत्र भले हो जाय लेकिन माता कुमाता नहीं होती। लेकिन कलयुग के प्रथम चरण में यह वाक्य उल्टा पड़ रहा है। शनिवार को मुगलसराय में एक नवजात का शव नाला में उतरा रहा था। जिसे देखने के बाद लोंगो ने पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी सुपर मार्केट इलाके में मानवता शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां नाले में नवजात बच्चे का शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शनिवार की दोपहर पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्चे के शव के बारे में वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की लेकिन वहां कुछ नहीं मिला शव दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा था।