Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पुलिस का पस्त हुआ इक़बाल तो अतिक्रमण के खिलाफ खुद सड़क पर उतर एसपी संभाल रहे कमान

  • पूर्व थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद पुलिस से लड़ने वालों की बढ़ी तादात



Chandauli news : मुगलसराय में सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने में पुलिस का इक़बाल पस्त होता नजर आ रहा है। जिसके बाद खुद पुलिस अधीक्षक को सड़क पर इन सभी के खिलाफ उतर कर यह  संदेश देना पड़ रहा है कि कानून का बात न मानने वालों पर कार्यवाही होगी।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल अपने जनपद आगमन के बाद ही यातायात व्यवस्था पर चौकन्ना रहने का निर्देश दिए थे। यहां तक कि खुद सड़क पर उतरकर सड़क पर दुकान लगाने वालों को हिदायत दिए थे। लेकिन यहां वर्षो से राजनैतिक संरक्षण प्राप्त यह पटरी ब्यवसाई पुलिस का बात मानने को तैयार नहीं हुए। हलांकि इसके लिए समय समय पर अभियान चलाया जा रहा है लेकिन फिर भी कुछ मामने को तैयार नहीं है।

सूत्रों कि मानें तो इसके पीछे पिछले दिनों सरदार सेना के मंत्री के साथ पूर्व थानाध्यक्ष के मारपीट पर निलंबन कि जो कार्यवाही हुई है उसके बाद से पुलिस से लड़ने वालों के तादात में वृद्धि हुई है। पुलिस का इक़बाल पस्त हो गया है। जो मुगलसराय में साफिर तौर पर दिख रहा है। पटरी से न हटने वालों के साथ पुलिस सख्ती नहीं कर पा रही है। पुलिस के हौशले पस्त हुए है संदेश मुख्यालय तक पहुंचा। जिसके बाद गुरुवार कि शाम पुलिस अधीक्षक ने खुद संभाली कमान। पैदल पूरे सब्जी मंडी व मुख्य मार्ग र भ्रमण करें हुए एक बार फिर से सड़क खाली करने का निर्देश दोए। सड़क तथा फुटपाथ पर कुछ स्थानों पर सामान रखा हुआ पाया गया। जिसे अपने सामने हटवाकर रास्ते को आवागमन के लिए सुगम कराया। इसके साथ उन्होंने कहा कि फुटपाथ पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है। इसलिए सभी दुकानदार एवं व्यापारी सहयोग करते हुए फुटपाथ पर दुकान, ठेला अथवा अन्य सामान लगाकर पैदल आवागमन को बाधित न करें।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page