Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय में चैन स्नैचरों का बोलबाला, साहब तो बड़े अधिकारियों से ही उलझने में खर्च कर रहे ऊर्जा

  • पैरेंट्स मीटिंग में जा रही महिला के साथ स्नैचिंग
  • 20 अप्रैल को भी ऑटो सवार महिला के साथ हुआ था घटना

Chandauli news : मुगलसराय में अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा। बड़े साहब अपनी ऊर्जा वरिष्ठ अधिकारियों से लड़ने में निकाल दे रहे। स्थिति यह हो गयी है कि शराब तस्करी, मोटरसाईकिल चोरी के बाद अब चैन स्नैचिंग कि घटनाएं आम हो गयी है। एक सप्ताह आधा दर्जन महिलाएं इसकी शिकार हो चुकी है।एक समय था ज़ब पुलिस अपराध बढ़ने पर कर्मचारियों के कमी का रोना रोकर अपने पल्ले से यह दाग साफ करने कि कोशिश करती थी। लेकिन अब यह कमी भी लगभग सभी थानों कि दूर हो गयी है। इसके बाद भी मुग़लसराय पुलिस कि सक्रियता पहले जैसा ही है। यहां शराब तस्करी का खेल उसी तरह चला रहा है। मोटरसाईकिल गैंग अलग सक्रिय है। उधर बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही शुरू हो गयी है जिससे चोरी कि सम्भावनायें भी बढ़ गयी है। लेकिन इसके साथ ही स्नैचर भी सक्रिय है। सोमवार को जीटीआर ब्रिज के समीप महिला के गले से सोने की चेन और लाकेट निकालकर महिलाएं फरार हो गई। घटना तक हुआ ज़ब पीड़िता पैरेंट्स मीटिंग के लिए घर से निकली थी।अलीनगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 की रहने वाली अर्पना पाठक सोमवार को अलीनगर अपने बच्चे के स्कूल सनबीम स्कूल में पेरेंट्स मीटिंग के निकलीटोटो से निकली थी। बीचरास्ते में टोटो चालक में चकिया तिराहे पर चार अन्य महिलाओं को भी बैठा लिया। जो चारो महिलाएं अर्पना पाठक से बीच रास्ते में उलझ गई। जीटीआई ब्रिज के पास पहुंचते ही गले चेन और लाकेट निकाल ली। सोने का चेन गायब होने की जानकारी महिला को ज़ब हुआ तब उसने टोटो को रुकने के लिए कहा। लेकिन टोटो सवार महिलाओं को लेकर फरार हो गया।वही 20 अप्रैल को भी सदर कोतवाली के जमुनीपुर निवासी कॉर्न सिंह के साथ ऐसा हुआ था। जो वीआईपी गेट से ऑटो पकडकर वाराणसी जा रही थी। जो उचक्का गिरी कि शिकार हो थी। अब पुलिस टोटो व महिलाओं कि तलाश में जुट गयी है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page