Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

टोटो गैंग ने महिला के गले से उड़ाया सोने की लाकेट

  • परमार कटरा में खरीदारी कर लौट रही थी महिला, चकिया तिराहे के पास



Chandauli news : मुगलसराय में छिननैति करने वाली टोटो गैंग ने भी अपनी उपस्थिति नवागत थाना प्रभारी के समाने दर्ज करायी है। यहां गैंग उपस्थिति दर्ज कराने के लिए अन्य संगठनों की तरह माला व गमछा लेकर नहीं पहुंची थी। बल्कि एक पूर्व दरोगा के बेटी को अपना शिकार बनाकर उसके गले से मंगलसूत्र की लाकेट काट कर चकिया तिराहे पर उतर गयी। पीड़िता जब पैसा देने के लिए उतरी तो मंगलसूत्र का बचा हिस्सा उसके सामने गिर गया। इसके बाद भुक्तभोगी ने जानकारी पुलिस को दिया।


पूर्व पुलिस कर्मी सुभाष सोनकर के घर जन्म दिन का प्रोग्राम था। उसमें सम्मिलित होने के लिए उनकी पुत्री अनुराधा सोनकर आयी थी। बच्चे के जन्मदिन पर उपहार देने के लिए वह खरीदारी करने के लिए मुगलसराय के परमार कटरा गयी थी।

वहां खरीदारी करने के बाद वापस अलीनगर जा रही थी। जिसके लिए टोटो से जीटीआर ब्रीज पार करने के लिए बैठी। जिसमें दो महिलाएं पहले से बैठी थी। इन सभी ने पूर्व की भाति महिला को अपना शिकार बनाते हुए गुप्ता पेट्रोल पम्प के पास उतर गयी। महिला जब अपने पिता के घर पहुंचकर पैसा देने के लिए उतरी तो लाकेट गायब था। लाकेट गायब होने से घर लोगों को भागकर बताई तब तक टोटो वाहन लेकर वहां से भाग निकला।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page