दरिंदो के साथ दूसरी बार हुयी कार्यवाही
Chandauli news : बहुत दिनों बाद शनिवार को पुलिस के असलहे से निकली गोली कि आवाज सुनाई दिया। शनिवार का दिन पुलिस के इतिहास का यह दूसरा मुठभेड़ हुआ। जिसमें दरिंदो के लिलाफ इस तरह कि कार्यवही हुयी। एसपी के इस एक्शन का लोग सराहना कर रहे है।

ऐसा नहीं कि जिले में पुलिस का यह पहला मुठभेड़ है जबकि इसके पूर्व में तत्कालीन एसपी के कार्यकाल में बावरिया गिरोह के 11 सदस्यों को अभियान लंगड़ा के तहत घायल किया गया था। लेकिन पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के लगभग 8 माह के कार्यकाल का यह दूसरा मुठभेड़ है। जो जिले के मुठभेड़ कि सूची को बढ़ाने के साथ ही अपना एक अलग रिकार्ड दर्ज करा लिया। शनिवार को क्राइम ब्रांच पुलिस ने बिसौरी के सुभाष सोनकर को हाफ एनकाउंटर में घायल किया। यह अपने गांव के ही एक 8 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म किया था। जिस मामले में पुलिस अधीक्षक ने तीन टीम लगाया। टीम ने पकड़ने के साथ ही दरिंदे को गोली मार दिया। जो दुष्कर्म के मामले इस तरह कि दूसरी कार्यवाही है। इसके पूर्व नौगढ़ में शादी में शामिल होने गए परिजनों के बाद घर में अकेली सो रही नाबालिक के साथ दरिंदगी हुयी थी। उस मामले में भी आरोपी के साथ पुलिस का मुठभेड़ हुआ था। सरकार के महिला अपराध पर जीरो टारलेंस कि नीति के तरह यह कार्यवाही चर्चा में है।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे का कहना है कि महिलाओं के साथ घृणित करने वालों का आपराधिक रिकार्ड नहीं देखा जायेगा ऐसे लोंगो से पुलिस इस तरह ही निपटेगी।