Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

फर्जी ओटीपी के सहारे शिकायत निस्तारण कराने के बार भी जिला नीचे से दूसरे स्थान पर

उच्चाधिकारियो के खिलाफ भी जनआक्रोश



Chandauli news : मुखिया चाहे नेक हो, नीयत साफ अपार,पर तंत्र पुराना भ्रष्ट है, लाचार खड़ी सरकार। फाइलों में कैद हैं वादे, दफ्तरों में धूल, ईमानदार मुखिया के भी, रास्ते गए हैं भूल।
यह चंद लाईन आज के वर्तमान सरकार के ब्यूरोकेसी ऑफिसरों पर बखूबी बैठ रही है। जुलाई माह के सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा में चंदौली जिले का प्रदर्शन यहां के अधिकारियों की काबिलियत को आईना दिखा रहा है। 75 जिले के उत्तर प्रदेश में अपने जिला कोड UP67 से एक पायदान उपर उठा है।


जुलाई माह के सीएम डैश बोर्ड की समीक्षा की बात छोड़ दिया जाय तो यहां के अधिकारियों की कार्यशैली से अब आम जनमानस में भी उबाल है। आधा दर्जन से ऐसे विभाग है जहाँ खुलेआम भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बात अलग है कि यह जितने बड़े भ्रस्ट है उनकी पहुंच भी सफेदपोशो से उतनी ही ठीक है। जिसके कारण इनकी दुकानदारी चल रही है। उधर मुखिया अपने ब्यक्तिगत छवि से प्रदेश को ईमानदारी कि राह पर चलने के लिए गाड़ी खींच रहे है। जबकि आये दिन धरना प्रदर्शन आदि का कार्यक्रम यह जन आक्रोश का कारण बन रहा है। लेकिन शासन तक यह बात पहुंचने न पाए इसके लिए इसे राजनितिक रूप देने में पूरी ऊर्जा लगायी जाती है। जनता कि समस्याओं का निराकरण करने कि बजाय यहां अब ओटीपी मांगकर निस्तारण कराने मे अधिकारी ज्यादा ऊर्जा खर्च कर रहे है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page