Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सात दिन पहले पूर्व प्रमुख ने कहा खुद से तोड़वा देंगे बिल्डिंग, दरवाजा खिड़की निकाल छोड़ दिया ढांचा, बुलडोजर से एसडीएम ने सपा कार्यालय गिरवाया

  • जमींडोज होता कार्यालय देख पूर्व सांसद का सार्वजनिक हुआ दर्द

Chandauli news : एक सप्ताह पूर्व मुगलसराय को अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान पीडब्लूडी के अनुरोध पर एसडीएम व सीओ ने पुरे दल बल के साथ अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान चलाया। जो दूसरे दिन सपा कार्यालय तक पहुंच गया। सपा कार्यालय यह पार्टी के लिए तो उपयोगी रहा लेकिन इसपर ब्यक्तिगत साम्राज्य बौरी हॉउस मतलब पूर्व सांसद रामकिशुन यादव के परिवार का था। जिसे तोड़ने के जैसे ही प्रशासन कि टीम पहुंची तभी सपा के कार्यकाल में अच्छी रसूक रखने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव सामने आ गए।

उन्होंने अपनी दलील दिया लेकिन तर्क संगत बात न होने पर प्रशासन रूकने का नाम नहीं ले रहा यहां। अंततः पूर्व प्रमुख ने इमोशनल कार्ड खेलते हुए कार्यालय के खिड़की दरवाजा को बचाने का गुहार लगाते हुए दो दिन में स्वयं से गिराने का भरोसा दिया। जिसके बाद प्रशासन पीछे हट गयी।

उधर खिड़की दरवाजा को निकालने का दौर तेज हो गया। जैसे ही सभी दरवाज़े व खिड़की निकल गया। अपने आप से तोड़ने वाली बात से पूर्व प्रमुख पलट गए। दरवाजा खिड़की निकलने के बाद खंडहर के रूप में तब्दील सपा कार्यालय को शुक्रवार के दिन पोकलैंड से ढहा दिया गया।

आँख के सामने पिता के साम्राज्य को जमीदोज होता देख पहली बार पूर्व सांसद रामकिशुन यादव भाबूक हो गए। उन्होंने कहा यह कार्यालय नेता जी ( मुलायम सिंह यादव ) द्वारा दिया गया था। जिसके लिए नगर पालिका से 92 हजार में लिखा पढ़ी हुआ था। लेकिन प्रशासन एक भी सुनने को तैयार नहीं था।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page