गैर जनपद से आये 33 दरोगा में 19 दूसरे दिन ही हुए एडजेस्ट

Chandauli news: धरौली चौकी प्रभारी को चकरघट्टा एसओ बनने व डेढावल चौकी इंचार्ज को लापरवाही में निलंबित होने के बाद रिक्त पड़े चौकी पर पुलिस अधीक्षक रविवार को पोस्टिंग कर दिए। इसके साथ ही गैर जनपद से आये 33 दरोगा में से 19 कि पोस्टिंग हो गयी।
उपनिरीक्षक सुनील कुमार धरौली चौकी प्रभारी बनाया गया है। अभिमन्यु राय को सकलडीहा के डेढावल चौकी व गिरीश बल्लभ शुक्ला को कस्बा चौकी इलिया भेजा गया है। जबकि प्रभुनाथ यादव को एसएसआई शहाबगंज बनाया गया। इसके अलावा उमेश कुमार और कमल कुमार को थाना कंदवा, हरिमोहन राम, मंशा भारती व शिवानंद को थाना नौगढ़, लालभर यादव और राजेश कुमार थाना सैयदराजा, मुखलाल कन्नौजिया यातायात, यशवंत सिंह को थाना बलुआ थाना भेजा गया है।