- ज्वलनशील समानों के बीच छिपाया गया था अवैध पटाखा
Chandauli news : सैदराजा पुलिस ने रविवार की देर रात्रि अवैध पटाखा भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए लगभग स्वागत पांच कुंतल पटाखा बरामद किया है। यह अवैध पटाखा घनी आबादी के बीच एक कारोबारी द्वारा तीसरे मंजिल पर रखा गया था। संयोग रहा कि किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई अन्यथा बडे हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता था।

पिछले दिनों क्राइम मीटिंग में लाइसेंसी पटाखा वालों के विषय में एसपी ने थाना प्रभारियों से जानकारी लिया था। जिसमें जिले में कुल चार या पांच लाइसेंसी की जानकारी मिली थी। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने कहा पूरे जिले में पटाखा बिक्री दीपावली के दिन होगी लेकिन लाइसेंसी कम है।
मतलब अवैध कारोबार अधिक है इस पर कड़ी नजर रखी जाय इसी क्रम में सैदराजा पुलिस को जानकारी मिली की मार्केट के बीच घनी आबादी वाले दुकानदार के पास भारी मात्रा में पटाखा है, जिसे थोड़े थोड़े कर बाहर बेचा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने जब छापेमारी किया तो दुकानदार में कुछ नहीं मिला। हलांकि भंडारण की सूचना सटीक थी इस पर पूरे दुकान की पुलिस तलाशी शुरू कर दी। दुकानदार के तीसरे मंजिल पर लाई चुडा के बीच पटाखा छिपा कर रखा गया था। जिसे पुलिस ने बरामद किया। बिस्फोटक का वजन कराया गया तो 5.25किलो निकला। जानकारी के बाद सीओ सदर भी मौके पर पहुंच गए थे।