Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मझवार स्टेशन के समीप ट्रक ने NH-19 पर बृद्ध को कुचला, शिनाख्त लायक भी नहीं बचा शव



Chandauli news : मुख्यालय के मझवार स्टेशन के समीप आरओबी न होने से यात्री नेशनल हाइवे को डिवाइडर फांदकरके पार करने लगते है। जिसके कारण आये दिन ट्रक व बस की चपेट में आ रहे।


रविवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहे सैदराजा के फुटिया निवासी लालचन्द (65) ट्रक के चपेट में आ गये। स्थिति यह हो गयी की शव का शिनाख्त भी होने लायक स्थिति में नहीं रहा। हलांकि उन्हें आस पास के लोग हाइवे पार करते देखे थे। जिससे पहचान हो सका। मौके पर पहुंची पुलिस पीपी किट में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घरवालों को इसकी सूचना दे दी गयी है।


बता दें की बिहार से आने वाले यात्री चाहे व ट्रेन पकड़ने या फिर बिहार से बस से उतरने वालों को सकलडीहा रोड़ पर आने के लिए लगभग आधा किलो मीटर दूर कचहरी या फिर जिला अस्पताल के अंडर पास जाना पड़ता है। ऐसे में पैदल यात्री जल्दबाजी में नेशनल हाइवे पार करने लगते है। जबकि सबसे ब्यस्ततम सड़क पर पलक झपकते ही आंधी की तरह ट्रकें निकलती है। छह लेन के इस सड़क को पार करना किसी मौत के कुएँ से सुरक्षित निकलने ही समान है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page