- प्रेमिका का आरोप जौनपुर पोस्टिंग के दौरान रही नजदीकियां, चंदौली आते ही हो गए बेवफा
- एसपी ने एडिशनल एसपी को दिया जाँच

Chandauli news : हमें न मोहब्बत मिली न प्यार मिला, हमको भी जो मिला बेवफा यार मिला, अपनी तो बन गयी तमाशा जिंदगी, हर कोई अपने मकसद का तलबगार मिला…. यह चंद लाईन कंदवा एसओ राजीव मल्ल पर सटीक बैठ रही है। कारण कि एसओ साहब दिलफेक टाइप के है। यह हम नहीं बल्कि जौनपुर पोस्टिंग के दौरान उनके किये गए कारनामें एक झटके में उस समय उजागर हो गए जब एक महिला पुलिस अधीक्षक के यहां गुहार लगाने पहुंच गयी। पुलिस अधीक्षक ने भीमामले कि गंभीरता को देखते हुए इसकी जाँच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंप दिए।
पिछले गुरुवार के दिन पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल जनता दरबार में फरियाद सुन रहे थे। जहाँ उनके सम्मुख अपने समस्या को लेकर पहुंचने वालो को गेट पर ही उनके दो दो जाँच अधिकारी वस्तु स्थिति कि जानकारी संबंधित थाने से लेते है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के सामने मुख़ातिब कराया जाता है। इसी दौर में एक महिला कंदवा एसओ राजीव मल्ल के खिलाफ यौन शोषण का प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची। एसपी के पावती रजिस्टर से पर्ची भी मिल गया। गेट पर इन जाँचकर्ताओं के हाथ प्रार्थना पत्र लगा तो सब सन्न रह गए। विभागीय सुगबुगाहट तेज हो गयी। अब मामला कार्यालय के बाहर न पहुंचे इसके लिए उसके प्रार्थना पत्र पर धीरे से कान में जाकर कर्मचारी बताये। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने भी सभी फरियादियों के साथ महिला को अंदर न बुलाकर उसे स्पेशल अकेले बुलाया गया। एसपी ने उसकी पूरी बात सुनी। आरोप के साक्ष्य में महिला ने अपने साथ कुछ चित्र भी मोबाईल में दिखाई। फोन डिटेल आदि के माध्यम से उसने आरोप कि सच्चाई का पाता लगाने के लिए कहा। उसने आरोप लगाया कि जौनपुर पोस्टिंग तक उसके रिश्ते काफ़ी मधुर रहे। लेकिन चंदौली पोस्टिंग के साथ ही वेवफाई शुरू कर दिए है। महिला के कान्फिडेंस को देख एसपी ने बिना देर किये जाँच अपर पुलिस अधीक्षक को दे दिया। एसओ के उपर आरोप लगने के बाद अधिकारी सतर्क हो गए।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि महिला शिकायत करने आयी थी। जिसकी जाँच कराई जा रही है। लेकिन दुसरे दिन वह कोई कार्यवाही नहीं चाहती है इसके लिए भी पैरवी कि है। हलांकि जाँच प्रचलित है।