Chandauli news : मोबाईल खोने पर अब थानों पर केवल मुहर लगाकर देने की बजाय पुलिस सीईआर पोर्टल पर मुकदमा दर्ज कर रही है। जिससे खोये मोबाईल के मिलने में गति आयी है। मंगलवार को सर्विलांस ने विभिन्न थानों में दर्ज मुकदमों में बरामदगी कटे हुए 101 मोबाईल बरामद किया है। जिन्हे पीड़ितों को अपर पुलिस अधीक्षक के हाथों बांटा गया।

अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने कहा की पहले थानों पर मुकदमा दर्ज कराने की बजाय लोग सिम दूसरा लेने की नियत से प्रार्थना पत्र देते थे। लेकिन इसके लिए सीईआईआर पोर्टल है। जिसपर एक बार शिकायत दर्ज हो जाय तो फिर मोबाईल के मिलने की संभावना शत प्रतिशत हो जाती है. कारण की मोबाईल का आईएमआई लॉक केवल उपभोक्ता ही खोल सकता है। पिछले तीन महीने पूर्व बरामदगी हुई थी। इसके बाद एक बार फिर से खोया मोबाईल मिला है। जिसमें सबसे अधिक मुगलसराय का 16, बबुरी का 09, बलुआ का 02, चकर घट्टा का 03, चकिया का 06, चंदौली का 13,धानापुर 09, धीना 03, इलिया 03, कंदवा 03, नौगढ़ 03, सकलडीहा 19, शाहबगंज 06 व सैदराजा का 06 मोबाईल बरामद हुआ है।