- हत्यारे को पुलिस ने दोनों पैर में मारी गोली वही साजिश कर्ता ओ भेजा जेल
- 10 हजार रुपया पर नौकरी करने वाला लोको पायलट को दिया था कर्ज

Chandauli news : अलीनगर के पटपरा में मुगलसराय के चतुर्भुजपुर गांव निवासी साईकिल सवार मनोज को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। जिसके अनावरण में स्वयं पुलिस अधीक्षक मॉनिटरिंग में लगे थे। जिसका परिणाम रहा की 15 घंटे में पुलिस ने हत्या के पीछे का कारण पता कर लिया। इसमें कृष्ण भगवान सिंह पुत्र अमावस सिंह निवासी भदेसरी जनपद बक्सर से मृतक की बात चीत थी।
पुलिस अधीक्षक ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के पास से डायरी मिली थी जिसमें कई लोंगो को उधार देने का विवरण लिखा था। इसी आधार पर कृष्ण भगवान को हिरासत में लेकर पूछ ताछ किया तब वह घटना का खुलासा किया। आरोपी ने बताया कि वह मृतक से तीन लाख रुपया कर्ज लिया था। जिसका समय से ब्याज देता था। लेकिन परिवार में बीमारी होने के कारण वह पैसा नहीं दे सका। जो बढ़कर 07 लाख हो गया था। जिसके तकादा के लिए लगातार मृतक उसके घर आता था जो खराब लगता था। एक दिन उसके घर न होने के कारण मृतक ने उसके छोटी बहुत के साथ बडदसलुकी किया। इसके बाद वह पैसा के बदले इसे जान से मारने का में बना लिया। इसके बाद वह अपने परिचित भरत सिंह पुत्र निर्मल निवासी सुकर टोला बक्सर से सम्पर्क किया। जिसके साथ मिलकर योजना बनाया। हत्या के लिए 45 हजार रुपया व असलहा के लिए 45 हजार में मामला फिट हुआ। जो विभिन्न दिनों में उसके खाते में जमा कराया गया। पैसा पाने के बाद भरत अपने मित्र सूरज को लेकर उसके सरकारी क्वार्टर पर आया। इसके बाद उसे दूसरे के मोबाईल से पैसा देने के बहाने फोन किया गया। मनोज को लेकर तड़िया गांव में किसी के यहां से पैसा दिलाने कि बात कहते हुए उसके साथ साईकिल से गया। पीछे मोटरसाईकिल से दोनों शूटर आये। जो गोली मारकर चले गए। मनोज को दो गोली लगी जो पहले सर में फिर सीने मे इसके बाद रिंग रोड़ पकड़कर यह सब बिहार भाग गए थे।
घटना का अनावरण होने पर एडीजी पियूष मॉर्डिंया ने टीम को 50 हजार का इनाम देने का घोषणा किये।