- एसपी के पीआरओ का भग्योदय, अलीनगर का मिला चार्ज
- लगातार दो बार से एसपी के पीआरओ बन रहे अलीनगर के प्रभारी

Chandauli news : प्रेम जाल से चर्चा में आये कंदवा थाना प्रभारी को आखिरखार पुलिस अधीक्षक ने विभागीय मायका बुला लिया। इसके साथ ही अलीनगर व धानापुर के प्रभारी भी अब लाईन में ड्यूटी देंगे। एन तीनो थाना प्रभारियों के स्थान पर नए थाना प्रभारी भेजे गए है। जिसमें एसपी के पीआरओ रहे गगन राज सिंह को लम्बे इंतजार के बाद अलीनगर का चार्ज मिल गया। गगन के अलीनगर का प्रभारी बनने के बाद यह दूसरे ऐसे प्रभारी हुए जिन्हे पीआरओ से अलीनगर भेजा गया है। जबकि इसके पूर्व पीआरओ को बलुआ या टीआई का चार्ज मिलता रहा है।
पिछले दिनों कंदवा थाना प्रभारी राजीव मल्ल पर उनकी प्रेमिका ने आरोप लगाते हुए एसपी के यहां प्रार्थना पत्र दी थी। वहीं सूत्रों कि माने तो थाने पर भी ठीक ठाक बवाल हुआ था। जिसकी आवाज़ पुलिस अधीक्षक के कानों तक पहुंच गयी थी। सीओ सदर को एस मामले के पटाक्षेप के लिए लगाया गया था। सीओ ने मामले को सुलझाने के लिए एसओ से कहा था। ब्यक्तिगत जीवन के भूचाल में फंसे एसओ सरकारी कार्य से विमुख होने लगे। लगातार तस्करी, शराब आदि कि शिकायत मिलने लगी। समीक्षा बैठक में भी उनके लापरवाही का रेसियो आंकड़ों में दिख रहा था। बैठक में एसपी ने अलीनगर के थाना प्रभारी व अपराध निरीक्षक, सदर के अपराध निरीक्षक, कंदवा थाना प्रभारी सहित पांच लोंगो के खिलाफ जाँच बैठा दिए थे। इसके बाद भी सुधार न होने पर एसपी ने अंततः मंगलवार कि देर रात्रि में कंदवा, अलीनगर व धानापुर को भी लाईन में बुला लिए। लगातार चोरियों के बढ़ने से एसपी नाराज थे। अब इन थाना प्रभारियों के जगह धानापुर में सूर्यप्रकाश शुक्ला व कंदवा में विनोद कुमार अंचल को भेज दिया गया है।