- घायलों मददगार बने रहवीरों का जिला पर होगा सम्मान
Chandauli news : सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की बजाय लोग वीडियो बनाने लगते है। अस्पताल मे भर्ती या फिर पुलिस को सूचना इसलिए नहीं देते की बाद में पुलिसिया कार्यवाही से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में असमय मे जिंदगी से घायल हाथ धो देता है।

मनुष्य की जिंदगी कितनी अनमोल है इसे बचाने के लिए सरकार हर प्रयास करती है। अब सड़क पर घायल होकर कोई तड़फड़ा कर अपनी जिंदगी न गवां बैठे इसके लिए राहवीर योजना शुरू किया गया है। जिसके तहत अब निज़ी अस्पताल में भी पैसे के आभाव में ईलाज शुरू हो सकेगा। कारण की सरकार ऐसे घायलों का डेढ़ लाख रुपया तक का ईलाज कैशलेश कर दी है। मतलब साफ है की अब सड़क पर घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले को किसी लफड़े में जहाँ नहीं पड़ना होगा वहीं निज़ी अस्पताल संचालक भी पैसे के लिए परिजन का इंतजार किये बगैर ईलाज शुरू कर देगें।यह बात अलग है की नजदीकी पुलिस स्टेशन में इसकी जानकारी देनी होंगी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर कागजीकार्य करेगी।