- चौकी से चंद कदम कि दूरी पर चोरों ने दिया घटना को अंजाम
- पीड़ित के सूचना पर चौकी से सिपाही पहुंचे, इंचार्ज रात में रहते है गायब
Chanadauli news : मुगलसराय में चोरी कि घटना रुकने का नाम नहीं ले रही। गुरुवार कि रात्रि में रेलवे क्वार्टर में घुसकरचोरों ने रेलकर्मी का लैपटॉप, मिक्सर, सोने कि रिंग व नकदी उड़ा ले गए। घटना कि जानकारी रेलकर्मी को तब हुई जब वह 01 बजे बाकले ग्राउंड से आया तो देखा सामान बिखरा पड़ा है। बेड पर लैपटॉप का बैग पड़ा है। हैंगर में टंगा पैंट बिस्तर पर पड़ा था। उसमें रखा पर्स पैसा सहित गायब था। किचेन कि तरफ गया तो देखा मिक्सर गायब है। घर में चोरी की जानकारी उसने डायल 112 को जानकारी दिया। मौके पर डायल 112 कि पुलिस व चौकी से दो सिपाही पहुंचकर जाँच पड़ताल कर वापस आ गए।
रेवले टेक्निशियन के पद पर नियुक्त आशीष कुमार ने बताया कि आज कल रेलवे के एक कार्यक्रम में उसकी ट्रेनिंग बाकले ग्राउंड में लगी हुई है। वह दिन मे 11 बजे से रात्रि के 01 बजे तक उसी ग्राउंड में रहकर अधिकारियों को ट्रेनिंग दे रहे है। रात्रि में जब वह अपने क्वार्टर पर पहुंचा तो देखा सामान सब गायब है। जिसमें लैपटॉप, मिक्सर मशीन, पॉकेट में रखा 75 सौ रुपया गायब था। जिसकी जानकारी पुलिस को दिया चौकी से दो सिपाही घटना स्थल पर पहुंचे। जबकि अपने आप को सांसद का रिश्तेदार बताने वाले चौकी इंचार्ज जहाँ चौकी से रात में गायब रहते है सुबह तक न घटना स्थल पर जाना मुनासिब नहीं समझे ना ही चौकी पर। पीड़ित 11 बजे तक प्रार्थना पत्र लेकर भटकता रहा। मुलसराय थाने पर कब सूचना दिया तो वहां से चौकी का मामला बताकर चौकी पर ही प्रार्थना पत्र देने की बात कही गयी।