Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

मुगलसराय में एक बार फिर से होगी तोड़फोड़, 52 में दम नहीं अब 100 से कम नहीं

  • शनिवार को एसडीएम व पीडब्लूडी के नेतृत्व मे  नापी व निशानी अभियान



Chandauli news : आधी छोड़ पूरी को धावे, अशी मिली न पूरी पावे.. यह एक कहावत है जो मुगलसराय जीटी रोड़ किनारे आशियाना बनाकर वर्षो से रह रहे लोंगो पर सटीक बैठ रही है। हुआ यह कि पड़ाव से गोधना मोड़ तक 6लेन कि सड़क बननी है। जिसके लिए फिलहाल एन केन प्रकारेण सड़क चार लेन बन रही है।

जिसके लिए जीटी रोड़ के आस पास घर दुकान बनाने वालों को कब्जा मुक्त कराते हुए प्रशासन 52 फिट पर कब्जा मुक्त करा कर सड़क निर्माण कर रहा था। लेकिन कुछ धुरंधर जो सरकारी जमीन पर कब्जा करने के बाद भी न्यायालय में चुनौती दे दिए। इनके अपील पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को तलब किया। लेकिन डीडीयू नगर तहसील प्रशासन ने जो जबाब दाखिल किया। उसके बाद राहत कि मांग करने गए ब्यापारी आफत मोल लिए। न्यायालय ने कहा कि पीडब्लू कि जमीन जितनी है अब खाली करा लिया जाय।

अतिक्रमण कारियों ने कहा कि उन्हें समय व नोटिस नहीं दिया गया था। जिसपर नए स्तर से नोटीस जारी करते हुए अतिक्रमण कि जमीन खाली कराने का आदेश पारित कर दिया। तहसील प्रशासन ने एक माह का अवसर दिया था। जो पिछले दिनों पूर्ण हो गया। फिर क्या था शनिवार को एसडीएम डीडीयू नगर पीडब्लू के अधिकारियों को लेकर 100 फिट कि नापी व निशान देहि कर कराया।
एसडीएम डीडीयू नगर राजीव सक्शेना का कहना है कि नगर को अतिक्रमण मुक्त कराया जायेगा। नापी व निशान लगा दिया गया है। जिसे जल्द खाली करया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page