- चैनपुर से वाराणसी घाट जाते समय हुआ हादसा

Chandauli news : चैनपुर बिहार से शव का अंतिम संस्कार करने वाराणसी जा रहे लोंगो का मैजिक सदर कोतवाली क्षेत्र के झांसी गांव के समीप सोमवार की देर रात ट्रक से टकारा गयी। जिसमें सवार 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहा सभी का इलाज़ जारी है।झांसी गांव के पास रात्रि में चीख से आस पास के लोग कि नींद खुल गयी। कुछ लोग सड़क पर आये तो देखे दर्जनों लोग कराह रहे है। जिसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया। हादसे में घायल अधिकांश लोगों के पैर और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।