Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

पुलिस अधीक्षक का ठेला खुमचा वालों को हिदायत, कहीं जनप्रतिनिधियों से सीधे न हो जाय रार !

  • मनबढ लोंगो के साथ निपटने का एसपी ने पहले ही दिन दिए थे संकेत



Chandauli news : सोमवार को पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल मुगलसराय थाना लूट की घटना को अनावरण करने पहुंचे थे। जहाँ जाते समय उन्होंने सोमवारी बाजार व ठेला खुमचा से पूरी सड़क को खचाखच भरा हुआ पाया। घटना के अनावरण बाबत जानकारी देने के बाद उन्होंने मुलसराय पुलिस को इकठ्ठा किया। सडीके पर ठेला खुमाचा लगने पर नाराजगी जाहिर किये। यही नहीं थाने की फ़ोर्स लेकर खुद बीच दोपहर में सड़क पर निकल लिए।


पैदल गस्त के दौरान किसी मातहत से नहीं बल्कि खुद उन्होंने हाथ में कार्डलेस माईक से सड़क छोड़कर ठेला व दुकान लगाने वालों को आगाह करते नजर आये। उन्होंने कहा आज केवल हिदायत है कल से पुलिस एक्शन लेगी। जिससे नियम का पालन न करने वालों की परेशानी बढ़ेगी। मुगलसराय में ठेला खुमचा व ऑटो चालकों के कारण पूरा शहर जाम से जूझता है। कभी कभार स्थानीय पुलिस अभियान जैसा कार्य शुरू करती है लेकिन अभियान के साथ ही पैरवी शुरू हो जाती है। इस पैरवी में ब्यापारियों के साथ साथ जनप्रतिनिधियों की सहभागिता हो जाती है।
हर बार वही बीच का रास्ता सड़क किनारे की सफ़ेद पट्टी के बाद ठेला व दुकान लगाने पर बात बनती है। लेकिन पालन एक भी दिन नहीं होता ठेला खुमचा वाले एक तो पहले से ही मनबढ दूसरे सत्तासीन नेताओं का साथ फिर यह अपने हिसाब से ही दुकान लगाते है। पुलिस भी उसी रास्ते से आती जाती है लेकिन इन सभी की तरफ कार्यवाही की बात तो दूर देखने की हिम्मत भी नहीं जुटाती है। कभी कभार कोई थाना प्रभारी पुनः स्थिति को देखते हुए कार्यवाही शुरू करते है तो यह सब उलझ जाते है। जिसके बाद केवल पुलिस कर्मियों का ही नुकसान होता है।
अब पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल जनपद आगमन के बाद ही स्पष्ट कर दिए की मनबढ़ई नहीं होने दिया जायेगा। फिर ऐसे में इन मनबढ दुकानदारों पर कार्यवाही कहीं जनप्रतिनिधियों से सीधा रार साबित हो सकता है। फिलहाल सड़क को ठेला खुमचा वालों से मुक्त कराने में एसपी कितना कारगर होते है यह भविष्य के गर्त में है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page