Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

कलयुगी भाई ने घर में बना रहे अपना साम्राज्य इसके लिए सहोदर को उतारा मौत के घाट

बड़े बेटे की गतिविधि को देख पिता ने पहले ही छोटे बेटे के नाम कर दिया था वसीयत

आरोपी गाजीपुर से हत्या के आरोप में जा चुका है जेल




Chandauli news : कंदवा के परसडीहा में किसान विशाल सिंह की हत्या का पुलिस ने तीसरे दिन खुलासा कर दिया। इस घटना में पुलिस ने मृतक के बडे भाई विवेक को साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या के बाद हटाए गए डीबीआर व पिस्टल को पुलिस ने बरामद किया है। इसके पूर्व भी आरोपी हत्या के आरोप में गाजीपुर से जेल जा चुका है।


होली के दूसरे दिन कंदवा के जलालपुर में फार्म हाउस पर सो रहे युवा किसान के हत्या की जानकारी पुलिस को हुयी थी। मौके पर टीम कब पहुंची तो शव चौकी पर औधे मुँह पड़ी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज कर हत्या का खुलासा करने के लिए टीम लगाया गया। इसके बाद पुलिस परिजनों से लेकर नौकर से पूछताछ शुरू कर दिया। सर्विलांस की मदद से मृतक फोन व बातचीत की गतिविधि जांच की जाने लगी। इसी बीच बदे भाई से ज़ब पूछताछ किया गया तो हर बार यह अपना बयान बदलना शुरू कर दिया। आरोपी के बार बार बयान बदलने पर पुलिस को शक हुआ। एक बार पूछताछ के बाद इसे छोड़ दिया गया। लेकिन इसके गतिविधि पर नजर रखा जाने लगा।
पुलिस अधीक्षक ने बताया की थाने से छूटने के बाद आरोपी डीबीआर व असलहा को ले जाकर नहर किनारे एक गढ़ढ़े मे फेंका गया। जिसकी जानकारी होने के बाद पुलिस पुनः इसे पूछताछ के लिए बुलाई। ज़ब कड़ाई से पूछताछ किया गया तब इसने घटना करंव की बात स्वीकार करते हुए बताया की पिता जी उसके गाजीपुर से जेल जाने के बाद से पूरी जमीनी की वसीयत छोटे भाई व माता के नाम से कर दिए है। जेल जाने के बाद छोटे भाई विशाल ने 75 लाख में जमीनी बेचा था। उसके जमानत से लेकर बैंक कर्ज की भरपाई के बाद जो पैसा बचा था उसे वह मांग रहा था। जिसे देने की बजाय वह उसे जलील करता रहता था। होली के दिन भी विशाल ने नौकरो के सामने बहुत जलील लिया। इससे नाराज होकर मौत के घाट उतार दिया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page