ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगार

200 ब्यापारियों को खुश करने में 20 हजार को मुसीबत में डाल देते है नेता

  • पहले 52 फिर 48 अब महेंद्र पाण्डेय कि होने लगी जय
  • ब्यापारियों ने फेसबुक पेज पर महेंद्र पाण्डेय को धन्यवाद
  • एसडीएम व सीओ ने एक्सईएन पीडब्लूडी के पल्ले में डाली गेंद





Chandauli news : गुरुवार को 11 बजे अतिक्रमण हटाने के लिए दो दो जेसीबी तोड़फोड़ मचाना शुरू कर दिया। भारी फ़ोर्स के साथ एसडीएम, सीओ, ईओ जेसीबी को घेरा बनाकर तोड़ फोड़ शुरू करा दिए। पहले से बीच डिवाइडर के दोनों तरफ 52-52फिट पर लाल पेंट से निशान लगाया जाने लगा. जेसीबी के कुशल चालक उस निशान के बराबर ही दीवाल या छत तोड़ रहे थे। एक दर्जन से अधिक मकानों व दुकानों को जमींदोज करते हुए जेसीबी पलक झपकते ही पहचान बदल दी। भारी पुलिस बल के साथ चल रहे अधिकारियों के सफाई रथ के आगे कोई पड़ने कि हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था।


ब्यापारियों से अधिकारी इसलिए वार्ता बंद कर दिए कि यह लोग 10 दिन का समय मांग रहे थे। लेकिन इसी बीच किसी बड़े नेता का फोन आता है। जिसमें इस बार तो वह एस अभियान को रोकने के लिए नहीं कह पाये लेकिन 52 व 48 फिट के बीच अधिकारियों को मना लिए।
एक दर्जन से अधिक मकानों को 52 फिट पर तोड़ा गया। इसके बाद अचानक दूसरी मार्किंग शुरू हो गयी जो 48 फिट पर होने लगी। मतलब 04 फिट पर सफलता मिला गयी। अब 50 दुकाने 48 फिट पर तोड़ी गयी। इसकी जानकारी होने के बाद ज़ब संबन्धित. अधिकारियों से पूछ गया तो अवैध अतिक्रमण अभियान का नेतृत्व कर रहे दोनों अधिकारी पल्ला झाड लिए। एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि वह शांति ब्यबस्था बनी रहे इसके लिए लगाए गए है। निर्णय एक्सीईएन पी डब्लूडी को लेना है। अभी चर्चा जोर पकड़ रहा था, ब्यापारी अपने इस जीत का श्रेय आखिर किसके कंधे पर देना चाहते इसबात कि चर्चा शुरू थी तब तक पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पाण्डेय को 52 से 48 फिट कराये जाने के लिए धन्यवाद देने वालों का ताँता लग गया। फेसबुक से लेकर व्हाट्सप पर 04 फिट कम टूटने का बधाई चल रहा था। अब नेता 200 ब्यापारियों को खुश करने के लिए प्रतिदिन 20 हजार यात्रा करने वालों के भावना को दबा दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page