माहे रमजान में सामूहिक विवाह योजना में निकाह
ब्लाक प्रमुख ने सभी की दिया विदाई का सामान
Chandauli news : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत धानापुर ब्लाक परिसर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां वैदिक मंत्र पढ़े जा रहे थे तो वही उसी मंडप मंडप में सुन्ना खुतबा व दुआएं पढ़ी गयी। एक साथ गंगा जमुनी तहजीब की मिशाल का लोग प्रत्यक्षदर्शी बने। नव दम्पत्ति जोंडो को प्रमुख अजय सिंह ने विदाई का सामान दिया।

एक तरफ होली व जुम्मा के नामज कों लेकर सुरक्षा ब्यवस्था के लिए बैठक कर शांति ब्यवथा बरकरार करने के लिए पूरी ऊर्जा खर्च कर रही है। लेकिन धनापुर की शहीदी धरती ने एक मिशाल पेश किया। विवाह के लिए कुल 62 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। जिसमें एक मुस्लिम जोड़े का निकाह हुआ था। 58 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू रीति रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ । विवाह समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय सिंह रहे। एस दौरान उन्होंने कहा की एक समय था जब लड़कियों की शादी के लिए गरीब माता पिता चिंतित रहते थे। लेकिन आज सरकार के इस योजना से वह निश्चिंत हो गए हैं। उन्होंने सभी नवदंपति को प्रमाणपत्र और उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया।

इस दौरान मुख्य रूप से विकास खंड अधिकारी विजय कुमार, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश सिंह, एडीओ पंचायत राजेश सिंह, एडीओ समाज कल्याण सौरभ, ग्राम प्रधान प्रहलादपुर आशुतोष सिंह “मिंटू”, राणा सिंह नेगुरा, विमल सिंह दादा, ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि अन्नू सिंह, अरविंद मिश्रा, विक्की सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।