वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने गयी टीम पर हमला करने वाले 14 पुरुष व 06 महिला नामजद,150 अज्ञात पर हत्या का प्रयास जैसे संगीन धाराओं में मुकदमा
- वन रक्षक के तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा आधा दर्जन पुलिस व वन कर्मियों का फटा सर

Chandauli news : नौगढ़ के भरदुआ गांव में बुधवार को वनभूमि पर धान लगाकर कब्जा करने का प्रयास ग्रामीणों द्वारा किया गया। जिसे खाली कराने पहुंची राजस्व, वन विभाग व पुलिस की टीम पर अतिक्रमण करियों ने तीर धनुष के साथ साथ लाठी डंडे से हमला किया। जिसमें लेखपाल व एक दर्जन वन्य कर्मी के अलावा आधा दर्जन से अधिक पुलिस कर्मियों का सर फट गया। आनन फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों के हमला की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल आस पास के थानों की फ़ोर्स व पीएससी लेकर पहुंचे। जहाँ पुलिस ने बल प्रयोग कर स्थिति पर नियंत्रण पायी।

पुलिस अधीक्षक के पहुंचने से पूर्व सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमणकारियों से निपट रही टीम संख्या बल में कमजोर थी इसके कारण बैकफुट हो चुकी थी। लेकिन पर्याप्त पुलिस बल पहुंचते ही पुलिस का मनोबल सातवें आसमान पर हो गया। सर पर हेलमेट पहन जूता खोलकर पुलिए टीम वर्दी पहने कीचड भरे खेत में लाठी लेकर उतर गयी। इसके बाद लाठी चला रहे महिला व पुरुष को मौके पर ही समझाना शुरू कर दी। पुलिस टीम के कीचड में उतरने के बाद मौके का नजाकत भाप कुछ खिसक लिए। हलांकि पुलिस ने मलयुद्ध करते हुए अपने वर्दी ख़राब होने का परवाह किये बगैर 21 लोंगो को गिरफ्तार कर लिया। मिट्टी से सने कपड़े में ही इन सभी को थाने लाया गया। इसके बाद वन रक्षक भोलानाथ के तहरीर पर नरोखर के गुलाब बियार, विशेषपुर के लालता गोंड, गंगापाल, चंदन गोंड सूरज गोंड रामकेश गोंड , मझगांवा के रामाधार गोंड, भरदुआ के सुखदेव गोंड, संतोष हरिजन, रामदेव गोंड, जीतेन्द्र यादव, विपिन यादव, विनीत यादव, विनीत उर्फ़ रामभवन, सूर्यकान्त राम, अमरावती गोंड, फूलमती गोंड, शिवकुमारी गोंड के अलावा 80 अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 192(2), 191(3), 190, 109, 352, 351(2), 221, 121(1), 132, 7 सीएलए के अलावा भारतीय वन अधिनियम 26 की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि घटना में शामिल सभी लोंगो कि वीडियो ग्राफ़ी कराई गयी है। अन्य सभी कि पहचान कर जेल भेजा जायेगा। किसी भी स्थिति में वन्य भूमि पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जायेगा।