- पड़ाव रामनगर के बीच तकादा से लौट रहे सेल्स मैन के साथ हुयी ठीक घटना
- घटना के बाद मौके पर पहुंचे थे अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ

Chandauli news : जलीलपुर चौकी से चंद कदम कि दूरी पर गुरुवार के दिन वाराणसी के एक तेल व्यवसाई के सेल्स मैन से सरेराह मोटरसाईकिल सवारों ने पैसे से भरा बैग छिन कर फरार हो गए। घटना कि जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सीओ डीडीयू नगर के साथ कोतवाली व पुलिस चौकी कि फ़ोर्स मौके पर पहुंच कर घटना के बाबत जानकारी लिए। जिसके खुलासा को तुम लगा दिया गया। यहां बात अलग है कि पुलिस छिनैति कि घटना का खुलासा करने में पीछे है। लेकिन मुगलसराय कोतवाली कि आधा दर्जन पुलिस कर्मियों ने पिछले दिनों टेम्पो में हुए 2500 ₹ के उचक्कागिरी का खुलासा करते हुए अपनी पीठ थपथपा लिया है।
विशेश्वर गंज के मेहताब जो सेल्समैन का काम करते है। गुरुवार को वह तेल अपने सामग्री का तकादा करने के लिए पड़ाव क्षेत्र में आये थे। जहाँ से तकादा करने के बाद पड़ाव कि तरफ जा रहे थे। तभी चौरहट के पास दो मोटरसाईकिल पर पांच सवारों ने मेहताब से पैसे का भरा बैग छिन लिए। इसके कारण उनका मोपेड असंतुलित हो गया और वह गिर पड़े। इसकी जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सीओ डीडीयू नगर सीओ अरुण कुमार सिंह व जलीलपुर चौकी प्रभारी मुगलसराय इंस्पेक्टर मौके पर पहुच गए। उधर सर्विलांस व क्रांइम ब्रांच को भी सक्रिय किया गया। लेकिन कुछ सुराग नहीं लगा।
हलांकि पूर्व कि घटना दिनांक 21.05.2026 का पुलिस ने अनावरण करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कुमार गोड़ पुत्र स्व0 हरीदास निवासी ताराजीवनपुर थाना अलीनगर जनपद चन्दौली द्वारा थाना मुगलसराय पर सूचना दी गयी थी कि दिनांक 20.05.2026 को दोपहर में अपने घर जाने हेतु आटो में बैठने के दौरान आटो में पहले से बैठे तीन व्यक्तियों द्वारा बातचीत में उलझाकर उसके जेब से 2500 रुपये चोरी कर लिये जिसके क्रम में धारा 303(2)बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारंभ की गई थी।
इसी क्रम में पुलिस ने राजू पुत्र स्व0 राजकुमार उम्र करीब (33) नि. ग्राम भुईली खास थाना अदलहाट जनपद मिर्जापुर व साजन पुत्र छबिले सोनकर (19) अदलहाट जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया। इन सभी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि हम तीनों मिलकर UP-65QT-7269ऑटो में सवारी बैठाकर उनका ध्यान भटकाते हैं। 20 तारीख को दोपहर में हमने एक व्यक्ति को आगे बैठाया और कंधे पर गमछा डालकर उसकी जेब से ₹2,500/- निकाल लिए थे और उसे चकिया तिराहे के पास उतारकर भाग गए थे। आज हम पुनः इसी प्रकार की घटना करने के लिए सुभाष पार्क पर शिकार की तलाश में खड़े थे कि आप लोगों ने पकड़ लिया ।