Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

टीएसवाई ग्रुप ने खनन अधिकारी को जान से मारने कि नियत से गाड़ी में मारी टक्कर गाजीपुर की खानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • चंदौली में खनन अधिकारी व एआरटीओ के सिपाही पर ग्रुप ने कराया है मुकदमा


Chandauli news : TSY गैंग ने ओवरलोड में कार्यवाही करने वाली संयुक्त टीम के उपर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद गाजीपुर पुलिस ने खनन अधिकारी के तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए ग्रुप के सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


पूर्वांचल में ओवरलोड वाहनों पर कार्यवाही न होने पाए इसके लिए एक ग्रुप बनाकर इससे जुड़कर कुछ लोग ट्रकों का संचालन कराते है। यहां तक की पहले ग्रुप के माध्यम से खनन, एआरटीओ जैसे विभाग में सुविधा शुल्क की बात कर लेते है। फिर दबाव के लिए उन अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल देते है। जिसके कारण TSY गैंग के ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्यवाही करने का जहमत नहीं उठाता।


इस ग्रुप का मनोबल इस कदर बढ़ गया की वाराणसी की संयुक्त टीम गाजीपुर में चेकिंग कर रही थी। 17 जून की रात कैथी टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान ओवरलोड वाहनों को रोकने और उनका पीछा करने के दौरान सरकारी बोलेरो वाहन में टक्कर मारकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। खनन अधिकारी ने अपनी तहरीर में कहा है कि कार्रवाई के दौरान एक ट्रक चालक ने जानबूझकर सरकारी वाहन को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी जान को खतरा पैदा हो गया। हालांकि समय रहते वाहन से उतर जाने के कारण बड़ा हादसा टल गया। वाराणसी के खनन अधिकारी की तहरीर पर खानपुर थाने में गैंग से जुड़े कई आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग सरगना बताए जा रहे सुनील यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य नामजद और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। TSY गैंग का नाम पूर्वांचल में लंबे समय से ओवरलोड वाहनों के संचालन और खनन परिवहन से जुड़े विवादों में सामने आता रहा है। इसी गैंग से जुड़े लोगों ने पूर्व में चन्दौली के तत्कालीन खनन अधिकारी रोशन और परिवहन विभाग के एक सिपाही के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया था। अब वाराणसी के खनन अधिकारी की तहरीर पर हुई कार्रवाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। इस संबंध में खानपुर थाना प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि मामले में दर्ज मुकदमे के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page