Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सैदराजा पुलिस ने 2000 लीटर डीजल के साथ दो तस्करों को पकड़ा, अलीनगर व चंदौली को नहीं लगी भनक

  • गोधना पेट्रोल पम्प से खरीद बिहार ले जा रहे थे डीजल



Chandauli news : अलीनगर व चंदौली पुलिस को चकमा देकर गोधना पेट्रोल पम्प से बोलेरो में भरकर 2000 लीटर डीजल बिहार बेचने ले जा रहे दो तस्करों को सैदराजा पुलिस ने बॉर्डर पर पकड़ लिया। इन दोनों थानों को इसकी कानोकान खबर भी नहीं लगी। 
सैदराजा पुलिस अनुसार पुलिस अधीक्षक के वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस सड़क पर वाहनो के कागजात आदि कि जाँच कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दिया कि एक बोलेरो में कई ड्रम तेल जा रहा है। पुलिस अलीनगर व रामनगर की तेल कटिंग समझकर कुम्भापुर के पास बोलेरो को रोकी। बोलेरो वाहन संख्या UP758T7546 से 2000 लीटर डीजल बरामद हुआ। इसमें बैठे दोनो लोग को हिरासत में लेते हुए थाने ले गयी। जिसके संबंध में जब पूछताछ पुलिस की तब एन दोनों ने अपना नाम नावेद पुत्र मैनुद्दीन, निवासी बीजोपुर थाना सिकरौना, जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) व मोईन पुत्र सुबेद्दीन, निवासी बन्दापुर थाना चौपानकी, जनपद अलवर (राजस्थान) बताया। तेल को यह आरआर फ्यूल गोधना स्थित पेट्रोल पम्प से लेकर चैनपुर,भभुआ स्थित मेसर्स साकिर कन्टस्ट्रक्शन कम्पनी, चांदपुर को पहुंचाने जा रहे थे। जिसे सीज कर दिया गया।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page