ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

जमानियां स्टेशन के रिजर्ववेशन काउंटर पर दलालों का कब्जा

  • बाबू व दलालों के बीच डील, उनके आगे आम जनता का नहीं होता रिजर्ववेशन
  • 900 का टिकट 1500 बेचते है दलाल

Chandauli news : बच्चों के विद्यालय का ग्रीष्म कालीन छुट्टी होने व भीषण गर्मी के कारण अब लोग ठण्ड वाले क्षेत्र में घूमने का प्लान बना रहे है। ऐसे में रेलवे के आरक्षण टिकट काउंटर पर दलाल हावी हो गए है। हरिद्वार, जम्मू कश्मीर, शिमला जैसे स्थान के लिए वोटिंग शुरू हो गया है। लेकिन यह वोटिंग केवल टिकट काउंटर से टिकट खरीदने वालों के लिए है। जो लोग एन स्थानों पर घूमने का मन बनाये है उन्हें अपने बजट को बढ़ाने कि जरूरत है। इसके बाद उनके लिए कोई वोटिंग नहीं रहेगी ना ही उनके बच्चे मायूस होंगे।

कुछ ऐसा ही नजारा आजकल जमानियां रेलबे स्टेशन पर देखने को मिला। जहाँ टिकट काउंटर पर लगने वालों को बाबू टिकट देने कि बजाय इस कार्य में लगे दलालों को वरियता देना शुरू कर दिए। जिसका यात्रियों ने ज़ब विरोध किया तब उनके साथ मारपीट व गाली गलौज भी हुआ।यात्रियों का कहना है कि स्टेशन के आस पास आधा दर्जन ने अधिक टूर ट्रवेल, रेलवे व जहाज का टिकट कराने वालों कि दुकानदारी सजती है। जो प्रति टिकट पर 30-40% अधिक कमीशन लेकर कन्फर्म टिकट देने का दावा करते है।

स्टेशन के टिकट बाबू से लेकर आरपीएफ तक के लोंगो से यह सब सेटिंग बनाये रखते है। इन लोंगो का आरोप है कि आम यात्री टिकट के लिए काउंटर पर पहुंचेगा उसे टिकट फार्म तक देने मे यहां स्टेशन से हिलवाली करते है। जबकि उन दलालों के पास गड्डी- गड्डी फार्म रखे हुए है। जो अपने दुकान से ही भरकर आते है। जो लाईन में लगने कि बजाय सीधे बाबू के टेबल तक पहुंच जाते है। इस बात को लेकर कई बार यात्रियों के बीच मारपीट भी जो चुका है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page