- जनरल स्टोर ब्यवसाई के मौत से कुछमन की बंद रही दुकान

Chandauli news : तारापुर चौकी अंतर्गत कुछमन में एक जनरल स्टोर दुकानदार की गुरुवार को बिजली करेंट की चपेट मे आने से मौत हो गयी। बताया जा रहा कि दुकान में कई जगह नंगा तार लटक रहा था। जो दुकान के अन्य लोहे के रैक के सम्पर्क में आ गया। जैसे ही दुकानदार दुकान खोली वह बिजली के सम्पर्क में आ गया।

कुछमन निवासी 30 वर्षीय रिशु सिंह गांव में ही परचून की दुकान चलाता था। बुधवार के दिन आधी पानी के कारण सब कुछ तीतर बितर हो गया था। रोज की तरह गुरुवार को वह अपनी दुकान खोलने पहुंचा। अंदाजा लगाया जा रहा कि पहले से दुकान के अंदर बिजली का खुला तार शटर के सम्पर्क में था जिसके कारण जैसे ही उसने दुकान खोलकर अंदर पहुंचा व बिजली का स्विच आन किया वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ा।घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों नेमृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जानकारी के बाद पुलिस भी पहुंच गयी।