- चकिया में सेठ से हुयी थी 16 लाख की उच्चक्कागिरी

Chandauli news : चोरी का सामान क़ीमत पर खरीदकर लखपति बनने के लालच में एक सेठ उच्चक्कों का शिकार हो गया। जब सेठ के साथ हुयी घटना की जानकारी पुलिस को हुयी तो तपती धूप में वह आपा खो बैठी। लेकिन अब वर्दी के छाव में क्या गर्मी क्या सर्दी पुलिस हाथ उन उच्चक्कों के तलाश में हाथ पैर मरना शुरू कर दी। पुलिस के सिमित संसाधनों में सर्विलांस की मदद से चोरों तक चकिया पुलिस पहुंच गयी। इसके बाद सात अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना के अनावरण का दावा कर रही है।
घटना अनावरण के बाबत पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि दिनांक 23.04.2026 को थाना चकिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा बरहुवां स्थित शशि ज्वैलर्स के संचालक शशि प्रकाश वर्मा के साथ एक संगठित गिरोह द्वारा सुनियोजित तरीके से ठगी की अभियुक्तों ने सोने के छोटे दाने नमूने में दिखाए जिसका मोल भाव होने के बाद लगभग100 ग्राम से अधिक सोने के दाने पर बात बनी थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि जिसके बदले उसने 16 लाख दिए। लेन-देन के बाद आरोपी सब अपने परिजनों के साथ भाग गए। जब पोटली खोली, तो उसमें सोने के स्थान पर नकली चमकदार गुरिया (धातु के टुकड़े) पाए गए। घटना के उपरांत आरोपी अपने परिवार (महिलाओं व बच्चों) सहित मौके से फरार हो गए। वादी शिकायत वादी से प्राप्त तहरीर पर स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0-105/2026 धारा 316(2), 318(4) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर त्वरित कार्यवाही प्रचलित की गई।
चकिया थानाध्याक्ष व सर्विलांस कि टीम एस गिरोह के लिए कार्य कर रही थी। रविवार कि सुबह साढ़े सात बजे के आसपास इस गिरोह के विषय में पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बेलावर पहाडी के पास से महिला सहित कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी के पास से पुलिस को ठगी के 15.80 लाख रुपए भी मिले। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे लोग का एक संगठित घुमंतू गिरोह है। जो वर्तमान समय में पेशे से मदारी दिखाते है। गिरफ्तार अभियुक्तों में
गोविन्द प्रधान पुत्र उमाकान्त प्रधान, विष्णु प्रधान पुत्र सारंग प्रधान, दुखबन्धु पटरा पुत्र खण्डुराई पटरा निवासी दनकारीशाही टमका फारेस्ट ब्लाक कैझर धनकारीसाही जजापुर उडीसा, सन्तोषी प्रधान पत्नी तपन प्रधान निवासी दसमनिया जजापुर उडीसा, कंचन प्रधान पत्नी विष्णु प्रधान निवासी वेटरा भदरक देहात वानीकपुर उडीसा, सन्तोषी प्रधान पत्नी पुरूषोत्तम प्रधान निवासी निवासी दसमनिया जजापुर, बोधई प्रधान पुत्र सेन्डो प्रधान निवासी वारागाडिया कोलिंग नगर जजापुर उडीसा के है।