Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

प्रेमी के साथ मिकलर पत्नी ने करायी थी राजेश की हत्या

  • देवर के तहरीर पर पुलिस ने भाभी से किया पूछताछ तो घटना के पीछे का पता चला कारण
  • पुलिस ने हत्या में शामिल तीनो हत्यारों को पकड़ा




Chandauli news : बुधवार को अलीनगर के महेवा माइनर में गलारेत कर हत्या किया हुआ शव मिला था। जिसकी पहचान मृतक के भाई ने पोस्टमार्टम हॉउस पहुंचने के बाद किया था। मृतक के भाई ने अपने भाभी के उपर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया जिसके बाद अलीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही शुरू की थी।
घटना के बाबत जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया की तहरीर के बाद टीम को लगाया गया। वहीं उर्मिला देवी के मोबाईल का जांच किया गया। जिसमें अवैध संबंध का खुलासा हुआ। उर्मिला से ज़ब पूछ ताछ हुआ तब उसने बताया कि पति राजेश के हत्या को लेकर योजना बनायी गयी। जिसके क्रम में उसे जमीन खरीदने के बहाने जितेन्द्र शर्मा के साथ भेजा। जितेन्द्र शर्मा पहले से ही एक धारदार चाकू अपने साथ रखा था। तीनों लोग मोटरसाइकिल से विभिन्न स्थानों पर जमीन देखने के बहाने घूमते रहे। इस दौरान चकिया तिराहे पर राजेश कुमार ने शराब खरीदी और उसका सेवन किया। इसके बाद इन दोनों जितेन्द्र व विनोद ने राजेश को महेवा नहर पर ले गये। जहाँ विनोद पाल ने राजेश कुमार को पकड़ लिया तथा जितेन्द्र शर्मा ने पहले से छिपाकर रखे चाकू से उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद दोनों अभियुक्तों ने शव को नहर में फेंक दिया और घटना में प्रयुक्त चाकू तथा रक्तरंजित कपड़ों को अपने साथ लेकर घर लौट गए थे।
आरोपी कहीं भागने के फिराक में शुक्रवार को था तभी मुखबीर से जानकारी मिली। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त जितेन्द्र शर्मा द्वारा बताया कि उसका राजेश कुमार के घर वर्षों से आना-जाना था। इसी दौरान राजेश कुमार की पत्नी उर्मिला देवी से प्रेम संबंध स्थापित हो गया। इस संबंध की जानकारी होने पर राजेश कुमार एवं उसकी पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने लगा। उर्मिला देवी अपने पति को अपने प्रेम संबंध में बाधक मानती थी। पति राजेश कुमार को रास्ते से हटाने के लिए मुझ पर दबाव बनाया तथा इसके एवज में ₹10,000 देने का भी लालच दिया। अभियुक्त ने अपने मित्र विनोद पाल को पूरी योजना बताई। जिसे जमीन खरीदने के बहाने ले जाकर शराब पिलाया फिर देर शाम महेवा नहर के पास दोनों ने मिलकर राजेश कुमार की हत्या करने की साजिश रची।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page