- गोरखपुर से धान का बीज बेचकर लौट रहे ब्यापारी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा
- ड्राइवर समेत कुल चार आरोपी को पुलिस कलने किया गिरफ्तार

Chandauli news : पुलिस अधीक्षक के जनपद में ज्वाइन करने के दिन ही रात्रि मे मुगलसराय में लूट हो गयी थी। जिसका तीन दिन बाद ही पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस के जांच में जो तथ्य सामने आया है इसके बाद तो ड्राइवर रखकर गाड़ी से चलने वालों के होश उड़ गए।
पुलिस आधीक्षक आकाश पटेल ने घटना का अनावरण करते हुए पत्र प्रतिनिधियों को जानकारी दिया किया कुरहना गांव के समीप जो घटना हुई थी एस घटना का सूत्र धार वादी का ड्राइवर था। ड्राइवर ने ही अपने भाई विपिन को ब्यापारी रोहित के पास पैसा होने व अन्य जानकारी दिया था। उसने योजना के तहत ही संबन्धित स्थान पर गाड़ी को बहाने से रोका था।
जिसके बाद तीन युवक आकाश, विपिन व विशाल पटेल ने लूट जैसी घटना को अंजाम दिया था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के अनावरण में पुलिस टीम द्वारा प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक, मैनुअल एवं सर्विलांस सेल से संकलित साक्ष्यों के आधार पर इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी के नाचघर मैदान के पास से लूट की घटना कारित करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 23,000 रुपये नकद, 02 मोबाइल फोन, 01 पीली धातु का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल CD डीलक्स नं0 UP63AU8764 तथा 01 अवैध तलवार बरामद किया गया।