
Kandawa news : बरहनी तिराहे पर रविवार को दो बाइकों की भिडंत मे एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों द्वारा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।
जानकारी के अनुसार प्रशांत 23 वर्ष निवासी कर्मनाशा अपनी बहन सुनीता 28 वर्ष को लेकर इलाज के लिए जा रहा था।वह ज्योंही तिराहा पर चढा तभी अमडा की तरफ से आ रहे दिलदार नगर निवासी दूसरे बाइक सवार तनवेज 32 वर्ष की बाइक से टक्कर हो गयी।तनवेज अपने पिता के साथ ।सैयदराजा जा रहा था। टक्कर के बाद दोनों बाइक चालक सहित सवार मार्ग पर गिरकर चोटिल हो गए।मौके पर भीड जमा हो गयी राहगीरों द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया गया।यहां गनीमत रहा कि घटना के समय मार्ग पर दोनों तरफ से कोई बडा वाहन नहीं आ रहा था अन्यथा यहां किसी बडी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था।लोगों ने बताया कि यहां तिराहा पर चढाई होने के कारण आए दिन दुर्घटना होती रहती है।