Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

विधायक सांसद के साथ फोटो खींच चला रहे दुकानदारी

  • होमगार्ड में नौकरी लगाने के नाम मांगे पांच लाख
  • विधायक से लेकर मंत्री तक पैसा पहुंचाने कि बात

Chandauli news : हृदय सम्राट, गरीबो के मशीहा फैलाने विधायक, सांसद या मंत्री जी के साथ फोटो खिंचाने वाले उसी फोटो के दम पर अपनी दुकानदारी चला रहे। कोई थाना प्रभारी को ही धमकाकर गलत पैरवी कर रहा तो कुछ स्टेटस के हिसाब से बकायदे नौकरी आदि के नाम पर पैसा मांग ऐंठ रहे।कुछ ऐसा ही मामला सोमवार कि शाम से जोर पकड़ लिया है। इसमें जिले के ही एक व्यक्ति ने हाल फिलहाल में हुए होमगार्ड भर्ती परीक्षा के बाद अपनी दुकानदारी शुरू कर दी है। बकायदे जिला पंचायत सदस्य से लेकर भावी विधायक का स्टेटस लगाने वाला यह दलाल होमगार्ड में नौकरी लगाने के लिए पांच लाख रुपया निर्धारित किया है।

दलाल के कारनामें का पर्दाफाश करने वाले युवक का वक्तब्य

इसके इस दुकानदारी का भांडाफोड़ हुआ है। इससे बात चीत का एक ऑडियो शोसल मिडिया पर धूम मचाये हुए है। जिसका पुलिस ने संज्ञान ले लिया है। यह दलाल जनपद स्तरीय नेताओं से लेकर मुख्यमंत्री के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भी स्वागत के कड़ी में अपना नाम जुड़वा चुका है। जनपद स्तरीय नेताओं ने भी उसके चरण वंदना से प्रभावित होकर फोटो खिंचाने से भी गुरेज नहीं किये। जिसे वह अब अपने दलाली के दुकानदारी का हथकण्डा बना रहा है। मूल रूप से चन्दौली कोतवाली के केशवपुर का रहने वाला यह दलाल इसके पूर्व भी कई लोगों को अपने जाल में फंसा चुका है। लेकिन सदर कोतवाल के स्वजातीय मामला होने का कारण फिलहाल स्थानीय पुलिस बहुत दिलचस्पी दिखाती नजर नहीं आयी। लेकिन ऑडियो वायरल होने के बाद इसके दुकानदारी के इतिहास भूगोल को खंगालने के लिए पुलिस अधीक्षक ने टीम को लगाया है।उधर सूत्रों कि माने तो वायरल ऑडिओ के सार्वजनिक होते ही कुछ पूर्व से लेकर वर्तमान समय के दिग्गज नेताओं ने पैरवी भी शुरू कर दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस अधीक्षक इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाते है।

क्या कहते है अधिकारी : इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ शख्त कार्यवाही कि जाएगी।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page