Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

रिफ़ाईन तेल के मुनीब से लूट का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार धराये

  • लूट के 60 हजार बरामद, दो आरोपी पुलिस पकड़ से दूर



Chandauli news : 21 मई के दिन पड़ाव क्षेत्र में रिफाइन तेल के मुनीब से 1.25 लाख रूपये लूट का पुलिस नव अनावरण करते हुए घटना में लिप्त चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जबकि रैकी करने वाला पुलिस पकड़ से दूर है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 60 हजार रुपया बरामद हुआ है।


अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि घटना के बाद सर्विलांस व मुगलसराय कि पुलिस ने घटना को लेकर 25 किमी क्षेत्र के 70 से अधिक सीसी टीवी खंगाला गया था। घटना के बाद आरोपी मोटरसाईकिल से शाहुपुरी होते हुए वीआईपी गेट तक आये थे। उसके बाद चकिया चौराहा होते हुए गोधना के रास्ते फिर वाराणसी भाग गए थे।

पुलिस सीसीटीवी के माध्यम से इन सभी तक पहुंचने के लिए कार्य कर रही थी। इसी बीच चौरहट गार्डेन के पास यह सब पुनः किसी घटना को कारित करने कि योजना बना रहे थे। सर्विलांस ने इन सभी के लोकेशन पर पहुंचकर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों में आर्यन श्रीवास्तव पुत्र रंजीत निवासी सिर गोवर्धन, शिवांग पाण्डेय पुत्र नंदलाल, मोहम्मद तारिक उर्फ़ आर्यन मोहनियां बिहार, देव सरकार उर्फ़ दयाल ढेलाबीर थाना लंका ने बताया कि उन सभी को वाराणसी के ही एक ब्यक्ति ने रैकी किया था। वह ब्यक्ति भी किसी दूसरे कंपनी का रिकवरी एजेंट है। एएसपी ने बताया कि लूट में पकड़े गए आरोपियों का अभी कोई अपराधिक नहीं है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page