- जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दिलायी शपथ
Chandauli news : परिषदीय विद्यालय के अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन का विस्तार जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सकलडीहा से प्रारम्भ किया। जिसमें विकास खण्ड सकलडीहा की ब्लॉक इकाई का गठन किया गया।

ब्लाक ईकाई अध्यक्ष का दायित्व राहुल सिंह को व महामंत्री पद के लिए ज्ञान प्रकाश सिंह का चयन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय प्रचार मंत्री देवेन्द्र यादव एवं जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान अशोक सिंह, राजेन्द्र यादव, जे.पी. रावत, अरुण रत्नाकर, प्रशांत पाण्डेय (ARP), रविन्द्र यादव, परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह (योगी), सुजीत पाण्डेय, मनीष सिंह, झब्बू पाल, स्वदेश भारती, मनमीत बिन्द, रामप्रताप यादव, जयशंकर सिंह(राहुल), आशीष सिंह, दिलीप कुमार, योगेंद्र सिंह (दीपक), अरुण यादव, संजय सिंह चौहान, दुर्गेश पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।