Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

देह ब्यापार वाले ठिकाने पर सीओ का छापा, 04 लडके 04 लड़कियां धराये

  • कोतवाली व चौकी इंचार्ज के मिली भगत से फल फूल रहा कारोबार
  • 24newstime.com ने किया था आगाह


Chandauli news : कोतवाली व कस्बा चौकी इंचार्ज के इशारे पर नगर में चल रहे देह ब्यापार का सीओ के छापेमारी में भांडा फोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान मौके से चार लड़की व चार लड़का पकड़ में आये है।
जिला अस्पताल के ठीक सामने अवैध देह ब्यापार का धंधा हो रहा था। सूत्रों की मानें तो इस अवैध कारोबार बदले यहां से कोतवाली पुलिस को 2.5 लाख रुपया सुविधा शुल्क के साथ साथ सेवा सत्कार का भी ख्याल रखा जाता था।

पुलिस के मिली भगत से चल रहे अवैध ब्यापार को  24newstime.com ने अपने पिछले अंक में उजागर किया था। जिसके बाद यहां से कमीशन लेने वालों की बेचैनी बढ़ गयी थी। उधर जिले पर उच्चाधिकारियों के निवास होने के बाद भी इस तरह के अवैध कार्य मुख्यालय पर होने की जानकारी के बाद सोमवार को सीओ नामेंद्र कुमार ने दल बल के साथ चकला घर पर छापेमारी कर दिया। शासनादेश के तहत सीओ के नेतृत्व में ही ऐसे स्थानों पर छापेमारी होती है।
पुलिस को बिना प्लान बताये रैकी कराने के बाद जब सीओ पहुंचे तो पुलिस के मिली भगत से चल रहे अवैध कारोबार का राज खुल गया। यहां से 04 लड़कियां व 04 लडके मौके से पकड़े गए। जिन्हे कोतवाली ले जाया गया। अब इन सभी चालान की तैयारी चल रही है। देखना है इस कारोबार में संलिप्त पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही होती है या फिर इन लोंगो को बचा लिया जायेगा।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page