Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसी

एआरटीओ खनन सहित एक दर्जन अधिकारी फिर भी चल रही ओवरलोड व अवैध बालू कि गाड़ी

  • एक दूसरे पर टोपी ओढ़ाने वालों का सरकार ने बना दिया टास्क टीम, 25 ट्रकें हो गयी सीज


Chandauli news : बालू व गिट्टी कि ट्रकें क्षमता से अधिक लादकर एक स्थान से दूसरे स्थान पर फर्राटा भर रहें है। इससे नई सड़कें तत्काल ख़राब हो जा रही। राजस्व कि चोरी हो रही। जिसे रोकने के लिए जिले में आधा दर्जन से अधिकारी  नियुक्त है। लेकिन मोटी तन्खवाह लेने वाले एस काला बाजारी से अपनी लक्जरियस लाइफ जी रहे। जिम्मेदारों से पूछने पर एक दूसरे के माथे पर टोपी ओढ़ाकर अपना दामन सर्फएक्शल से साफ कर लेते है।


जिम्मेदारों को राजस्व चोरी करने वाले ट्रक मालिक मोटी रकम अपने बचत में से देते है। जिसमें खासकर एआरटीओ, खनन, सेलटेक्स, टीआई को हिस्सा जाता है। सूत्रों कि माने तो यह टीम अलग अलग उन्हों गाड़ियों को रोकते है जहाँ से हिस्सा नहीं मिलता है। कुल मिलाकर कर्यवाही के नाम पर सड़क पर उतरे तो सरकार का खजना भरने कि बजाय अपनी जेब यह जिम्मेदार भरकर घर को निकल लेते है। कुछ दिन पूर्व एआरटीओ के भ्रस्टाचार को एक ट्रक संचालक ने उजागर किया था। हलांकि उसके द्वारा यह कार्य सरकार के खजाना को भरने के लिए नहीं बल्कि इन भ्रस्ट अधिकारियों पर अपना दबाव बनाने के लिए किया गया था।

जिसके बाद आरटीओ वाराणसी ने अपने छोटे भाई के दामन को साफ करने के लिए गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी के साथ मिलकर चंदौली में एक दर्जन गाड़ियों को सीज किये थे। जो केवल ट्रक मालिकों पर दबाव बनाने के लिए था। कार्यवाही के बाद फिर धड़ल्ले से ओवरलोड ट्रकें संचालित होने लगी। हलांकि सरकार ने इन सभी आधा दर्जन अधिकारियों का टास्क टीम बनाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया है। मंगलवार को टीम ने 25 ओवर लोड वाहनों को पकड़ कर राजस्व चोरी मे कार्यवाही किया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page