Ayodhya,ChandaulimumbaiUncategorizedअंतरराष्ट्रीयअध्यात्मअयोध्याउत्तर प्रदेशक्राइमखेलगोरखपुरचंदौलीझांसीबांदामनोरंजनमिर्जापुरमुरादाबादराजनीतिराज्यराष्ट्रीयलख़नऊवाराणसीशिक्षा/रोजगारस्वास्थ्य

सोना लूटने वाले पर पुलिस का पीतल वार, पुलिस के गोली से घायल हुआ लुटेरा बदमाश

  • चकिया के सैदूपुर बाजार में दीनदहाड़े घटना को अंजाम देने पहुंचे थे लुटेरे बदमाश
  • आभूषण व्यवसाई कि पत्नी ने नहीं खोया धैर्य तो पकड़ लिए गए लुटेरे
  • भीड़ ने लुटेरे को पकड़ कर पुलिस को दिया, पुलिस ने सोना के बदले दे दिया पीतल
  • अपर पुलिस अधीक्षक का बयान पकड़े गए बदमाशों से पैसा, आभूषण व मोटरसाईकिल हुयी थी बरामद, असलहा के लिएले जाया गया बनरसिया





Chandauli news : अपराधियों का हाफ एनकाउंटर में रूचि रखने वाले पुलिस अधीक्षक के थानाध्यक्ष अब वर्षो से केवल कमर कि शोभा बढ़ा रहे पिस्टल का उपयोग शुरू कर दिए है। इसी क्रम में चकिया पुलिस ने दीनदहाड़े सोना के दुकान में लूट करने आये लुटेरों को अपने पिस्टल का पीतल दिया है। जिसके वार से घायल लंगड़ा बदमाश का ईलाज चल रहा है।


बुधवार को चकिया क्षेत्र के सैदूपुर में गोलू सेठ कि दुकान में बिहार के रामगढ निवासी मनीष अपने साथियों के साथ ग्राहक बनकर गया था। जहाँ गोलू कि पत्नी दुकान में बैठी थी। महिला दुकानदार को देखकर तीनो ने महिला को बंधक बना लिया। गोलू कि पत्नी भी टीवी सीरियल में ऐसे लुटेरों से बचने के एपिसोड देख चुकी थी। जिसके कारण वह बदमाशों के बंधक बनाये जाने से तनिक भी घबराई नहीं बल्कि शोर शराबा शुरू कर दी। महिला का आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे इसी में यह तीनो भागने का प्रयास किये लेकिन भीड़ ने दो को दबोच ली। पुलिस को बुलाकर इन लुटेरों को सौंप दी। इसके बाद चकिया पुलिस अपने हिसाब से पूछताछ करने लगी। घटना कि जानकारी के बाद अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन भी पहुंच गए।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के बाद पकड़े गए अभियुक्तों के पास से चोरी के कुछ आभूषण व पैसा भी बरामद हो गया था। लेकिन असलहा बरामद करने के लिए पुलिस को बनरसिया ले जाना पड़ा था। जहाँ पकड़े गए लुटेरा मनीष ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद जबाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसे ईलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

मृत्युंजय सिंह

मैं मृत्युंजय सिंह पिछले कई वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना एवं न्याय दिलाना है.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page