- तलाशपुर मोड़ के पास स्थित एक लान में किराये का कमरा लेकर रहते थे कांस्टेबल
- 2025 बैच के कांस्टेबल चढ़े एसटीएफ के हत्थे, मास्टर माइंड कारखास भगे
Chandauli news : कंदवा थानाध्यक्ष सहित कारखास व आधा थाना गौ तस्करी में संलिप्त है। इसी मामले में एसपी ने कंदवा एसओ को लाईन हाजिर कर दिया जबकि थाने पर तैनात 2025 बैच के चार सिपाही एसटीएफ के हाथ लगे है। एसटीएफ के छापेमारी के बाद वर्षो से कारखास के रूप में काम कर रहे पुराने कांस्टेबल भाग खडे हुए।

सरकार गौ वंश पर जीरो टारलेंस के तहत काम करने का निर्देश दी है। लेकिन जिले में हाइवे व बॉर्डर के थानो के लिए गौ तस्करी मुनाफे का एक साधन हो गया है। इलिया, कंदवा, नौगढ़ व सैदराजा यह ऐसे थाने है जहाँ थाना प्रभारी को नजर नीचे करने के लिए पैसे की गड्डी दी जाती है। जो ईशारे के साथ बदलती बदल रहती है जाती है। जिसमें कंदवा व इलिया इस समय नंबर एक पर है।
सैदराजा को छोड़ दिया जाय तो गौ तस्करी पर कार्यवाही में हर थाना निचले पायदान पर है। कंदवा आदि के विषय में सूत्र बताते है की यहां पुलिस खुद रास्ता बताती है की किस रास्ते से जाना है। इसके लिए नए बैच के लड़कों को लगाया गया है। मुख्य कारखास इसके वजह में मलाई कहा रहे है जबकि यह सब छाछ से भी संतुष्ट थे। कंदवा की लगातार शिकायत के बाद एसटीएफ इसका भंडाफोड़ करने में लगी थी तब तक पुलिस अधीक्षक ने एसओ को लाईन हाजिर कर दिया। जिसके कारण इन प्यादों को गिरफ्तार होने की सूचना मिली है। एसटीएफ द्वारा गिरफ्तारी के बाद तस्करी के मुख्य मास्टर माइंड भाग खडे हुए है। इस संबंध में सीओ सदर से पूछा गया तो उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर किया है।